पोरवाल महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

शामगढ। पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा पोरवाल मांगलिक भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी देते हुए महिला मंडल की सचिव सरोज दानगढ़ बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव में पोरवाल महिला मंडल की अधिक से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
सभी महिलाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता, बच्चों को कृष्णा सजाओ प्रतियोगिता एवं कलश सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री कृष्ण भगवान की पूजा व माल्यार्पण कर सभी महिलाओं द्वारा छप्पन भोग लगाया गया।
प्रतियोगिता में महिलाओं को पुरस्कार सीमा चौधरी एवं वंदना वेद के द्वारा भेंट किए गए।
कलश सजाओ प्रतियोगिता मे– प्रथम पुरस्कार स्नेहा पोरवाल
द्वितीय गायत्री काला तृतीय वैशाली मोदी एवं चतुर्थ रुचि मोदी को दिया गया।कृष्ण सजाओ एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सभी को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी काला एवं मोंटी फरक्या एवम आभार महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने व्यक्त किया।