समाचार मध्यप्रदेश नीमच 06 मई 2024

न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर सम्पन्न
नीमच 5 मई 2024 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में शनिवारको जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभागके समन्वय से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशएवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच ने रक्तदान सह विधिक जागरूकता शिविर का फीटाकाटकर शुभांरभ किया। रक्त दान शिविर में जिला न्यायालय के कर्मचारीगणों व आम जनों ने भागलिया और 07 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फल वितरण व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री डॉ. कुलदीप जैन, विशेष न्यायाधीश(एट्रोसिटीज) श्री अजय कुमार टेलर, श्री राकेश कुमार शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री आर.पी. अहिरवार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीमच, श्रीमती पुष्पा तिलगाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीमच, श्रीविशाल खाडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीमच, श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणीनीमच, श्री अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीमच, श्री अभय प्रताप सिंह प्रशिक्षु न्यायाधीश नीमच रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला चिकित्सालय की टीम एवं अधिवक्तागण, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
–00—
कलेक्टर कार्यालय नीमच के गार्ड रूम में डाकमत पत्र से मतदान के लिए पोस्टल वोटिग सेन्टर स्थापित
डाक मतपत्र से 6 मई से 8 मई 2024 तक कर सकते है मतदान
नीमच 5 मई 2024 ,लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत जिले के अन्तर्गत आवश्यक सेवा वाले
अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान हेतु पोस्टल वोटिंग सेंटर तथा निर्वाचनदिवस पर
निर्वाचन ड्यूटी पर लगे मतदाताओं को डाकमतपत्र से मतदान हेतु फैसिलिटेशन सेंटर संचालित किया
जा रहा है।पोस्टल वोटिंग सेंटर 6 मई से 8 मई 2024 तक प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक
कलेक्टर कार्यालय गार्ड रूम में स्थापित किया गया है ।फैसिलिटेशन सेंटर 10 मई से 12मई तक
प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक 10 एवं 11 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय गार्ड रूम तथा 12 मई
2024 को आवश्यकता होने पर साम्रगी वितरण स्थल पर विद्यार्थी कक्ष पी.जी. कॉलेज नीमच पर
स्थापित किया जा रहा है ।
उक्त पोस्टल वोटिंग वोटिंग सेंटर तथा फैसिलिटेशन सेंटर हेतु श्री चन्द्रसिंह धार्वे डिप्टी कलेक्टर
को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त पोस्टल वोटिंग सेंटर तथा फैसिलिटेशन सेंटर पर
मतदान करने हेतु मतदान दल का गठन किया गया है।
–00—
स्वसहायता समूह दीदीयां, मतदाताओं को प्रेरित कर शत-प्रतिशत मतदान करवाएं –श्री जैन
बोरखेडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में समूह की दीदीयों को दिलाई कलेक्टर ने मतदान की शपथकलेक्टर ने किया स्व-सहायसता समूह की महिला सदस्यों से संवाद
स्व सहायता समूह की महिला दीदीयों ने लिया शतप्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प
नीमच 5 मई 2024जिले की स्व-सहायता समूहो की सदस्या दीदीयॉं अपने गांवों मे मतदाताओं को
प्रेरित कर मतदान केन्द्र पर शत-प्रतिशत मतदान करवाने का हर संम्भव प्रयास करें। गत विधानसभा
चुनाव में हासिल मतदान प्रतिशत से किसी भी हालत में मतदान का प्रतिशत आगामी लोकसभा चुनाव
में कम ना रहे, ऐसे प्रयास किये जाये। सभी महिलाए पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प ले और
मतदान करवाए।गांवों में मतदाताओं को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान
करने के लिए प्रेरित करें। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने रविवार को बोरखेडीपानेरी में मतदाता
जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले की महिला स्व-सहायता समूहो की महिलाओं के सम्मेलन में
महिला दीदीयों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद, परियोजना
अधिकारी श्री शम्भू मईड़ा जनपद सीईओ श्री राजेन्द्र पालनपुरे , नायब तहसीलदार सुश्री कविता कडे़ला
उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि भारतीय सविधान में सभी को मतदान का अधिकार है। सभी
लोग अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। मतदाताओं को समूह की दीदीयॉं प्रेरित करे कि वे
मतदातापर्ची के साथ ही मतदान केन्द्र पर वोटर आईडी कार्ड ,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
लेकर अवश्य जाये। जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद ने कहा कि समूह दीदीयॉं अपने गाव में
शतप्रतिशत मतदाताओं से मतदान करवाने का संकल्प ले ।गांव –गांव ,घर-घर जाकर हर मतदाता को
मतदान की तिथि की जानकारी दे और प्रयास करें कि सभी लोग मतदान करने बूथ पर अवश्य
जाये।इस मौके पर स्व–सहायता समूह अध्यक्ष ,सचिव, ने भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों की
रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष एवं दीदीयॉं ने कलेक्टर
व जिला पंचायत सीईओं का साफा बांधकर तथा शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया और उन्हे समृति
चिन्ह भी भेट किया । कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओं को मतदान करने का न्यौता पत्र वितरित
किया और मतदान करने की शपथ दिलाई ।
–00–
================
स्वतंत्र निष्पक्ष मतदान में माईक्रो आर्ब्जवर की महत्वपूर्ण भूमिका है-श्री सिद्दीकी
माइक्रो आर्ब्जवर्स प्रशिक्षण संपन्न
नीमच 05 मई 2024, जिले में मतदान केन्द्रो पर नियुक्त माईक्रो आब्जर्वर का काम मतदान प्रक्रिया
के दौरान मतदान केन्द्र की प्रत्येक गतिविधियों को आर्ब्जव करना है। वे अपने दायित्वों को अच्छी
तरह समय सीमा में निभाएं व मतदान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करवाएं। माईक्रो आब्जर्वर
मतदान केंद्र पर मतदान दिवस को मॉकपोल के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। रिर्पोटिंग फारमेट
पूर्ण रूप से सभी कॉलम की पूर्ति कर प्रस्तुत करें। यह बात रविवार को जनरल आब्जर्वर श्री अबू
बक्कर सिद्दीकी ने माईक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए कही। प्रशिक्षण में
स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए माईक्रो आब्जरवर्स की महत्वपूर्ण भुमिकाओं के संबंध में
विस्तार से जानकारी दी गई, तथा उन्हे प्रशिक्षण गम्भीरतापूर्वक प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी
गामड व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए पेयजल,
छाया, पंखे, कूलर, मेडिकल कीट, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुविधा घर की व्यवस्था की गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने माईक्रो आब्जरवर्स को दिखावटी मतदान
प्रकिया, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति तथा उनके द्वारा आयोग के निर्देशों का अनुपालन, इन्ट्रीपास
सिस्टम एंव मतदान केन्द्र में प्रवेश का पर्यवेक्षण, आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर मतदाताओं की
पहचान, अनुपस्थित स्थानांतरित एंव दोहरी प्रविष्टी वाले मतदाताओं की सूची वाले निर्वाचकों की पहचान
एंव दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया, अमीट स्याही लगाने का तरीका, मत की गोपनियता बनाए रखना, मतदान
अभिकर्ताओं का आचरण एंव उनकी शिकायतें आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि यदि निर्वाचन के दौरान माईक्रो आर्ब्जवर किसी प्रकार से मतदान को
दुषित होना पाता है,तो वह तत्काल सीधे जनरल आर्ब्जवर को अवगत कराएंगे। माईक्रो आर्ब्जवर
मतदान समाप्ति पश्चात बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सामग्री, जमा स्थान पर विशेष काउंटर के माध्यम
से जनरल आर्ब्जवर को प्रेषित करना होगा। यदि उनके दायित्व क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर मतदान के
दिन कोई विशेष घटना घटित हुई हो,तो उसकी सूचना भी सीधे जनरल आर्ब्जवर को अनिवार्य रूप से
देंगे।
प्रशिक्षण में निर्वाचक दल के विरूद्ध आवश्यक होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा पुर्नमतदान
के निर्णय की स्थिति निर्मित होने पर माईक्रो आर्ब्जवर के प्रतिवेदन के साथ-साथ रजिस्टर 17 अ के
सूक्ष्म परीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया, कि मतदान के एक दिन पूर्व
माईक्रो आर्ब्जवर को अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच जाना चाहिए तथा मतदान की तैयारी का आंकलन
कर लेना चाहिए। मतदान के दिन निर्धारित पत्रक में सु-संगत भागों की समय-समय पर पूर्ति करने के
संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मयूरी जोक एवं
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सत्येंद्र शर्मा एवं जिले में नियुक्त सभी माईक्रो आर्ब्जवर्स उपस्थित थे।
-00-
जनरल आब्जर्वर श्री सिद्दीकी ने नीमच कमीशनिंग कार्य का जायजा लिया
नीमच 05 मई 2024, लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच, जावद
एवं मनासा के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी की कमीशनिंग का कार्य शासकीय पीजी कालेज नीमच के
अलग-अलग कक्षों में अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओंकी उपस्थिति में इंजीनीयर्स की टीम की देखरेख
में किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के जनरल आर्ब्जवर श्री अबु बक्कर सिद्दीकी पी. ने रविवार को शासकीय
पी.जी. कॉलेज नीमच में कमिशनिंग कार्य का अवलोकन कर जायजा लिया और ईंजीनीयर्स एवं
कमिशनींग कार्य में लगे कर्मचारियों से कमिशनिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और चेकलिस्ट का
अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम
श्रीमती लक्ष्मी गामड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू व एसडीएम नीमच, जावद एवं
मनासा उपस्थित थे।
-00-



