औरंगाबादनिर्वाचनबिहार

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में द्वितीय भ्रमण पर पहुंचे मगध आयुक्त के सचिव सुशील कुमार

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में द्वितीय भ्रमण पर पहुंचे मगध आयुक्त के सचिव सुशील कुमार

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता

 

 

अर्हता तिथि 01.01. 2023 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत सेकंड विजिट सुपर चेकिंग हेतु आयुक्त मगध प्रमंडल के सचिव सुशील कुमार का औरंगाबाद जिले में आगमन हुआ। उन्होंने उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी 6 विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस निर्वाचक सूची प्रेक्षण के दौरान सभी विधानसभा में प्राप्त फॉर्म 6, 7 तथा 8 का सुपर चेकिंग किया। साथ ही कुछ आवेदनों का फील्ड वेरिफिकेशन भी किया। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक के दौरान उन्होंने बताया की अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर तैयार हो रहे निर्वाचक सूची में कोई त्रुटि न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। साथ ही जेंडर रेसियो बढ़ाने का को लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करना है। सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें। ई आर ओ नेट पर सभी पेंडिंग आवेदन का ससमय निष्पादन कर दिया जाए। विदित हो की अभी निर्वाचक सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में बीएलओ के पास फॉर्म जमा करना होता है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जोड़वा सकते हैं। वे चाहे तो वोटर हेल्प लाइन एप द्वारा भी स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची ने दर्ज करा सकते हैं, साथ ही मृत हो चुके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची से हटा सकते हैं। इस अवसर पर कुटुंबा विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, रफीगंज विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, औरंगबाद विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत,गोह विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर कुमारी अनुपम सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार ,ओबरा विधान सभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड पदाधिकारी दाउदनगर और ओबरा, नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवानंद सिंह एवं आशुतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर कुमुद रंजन, औरंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि राज , देव प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}