///////////////////////////////
भारत की श्रीलंका पर बड़ी जीत..302 रनों से हराया
भारत के रन स्कोर के जबाब में महज 55 रन ही बना पाई श्रीलंका टीम
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी 05 विकेट, मोहम्मद सिराज 03 विकेट, और जसप्रीत बुमराह 01,जडेजा 01 विकेट की बदौलत भारत की रिकॉर्ड जीत विश्वकप इतिहास में मोहम्मद शमी के सर्वाधिक 45 विकेट्स का रिकॉर्ड बनाभारत के सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने
इंडिया सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली टीम: श्रीलंका को 302 रन से हराया, वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।