70वीं शालेय राष्ट्रीय बास्केटबॉल बालक 19 वर्षीय प्रतियोगिता में वैदिक घाटिया एवं भविष्य सोलंकी का चयन

70वीं शालेय राष्ट्रीय बास्केटबॉल बालक 19 वर्षीय प्रतियोगिता में वैदिक घाटिया एवं भविष्य सोलंकी का चयन
सीतामऊ ।बास्केटबॉल एकेडमी एवं बास्केटबॉल संघ सीतामऊ के मार्गदर्शन में वैदिक पिता प्रमोद घाटिया,भविष्य पिता उमेश सोलंकी का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल बालक 19 वर्ग में मध्यप्रदेश दल में चयन हुआ यह प्रतियोगिता दिनांक 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी जिसमें भारत देश लगभग 40 राज्यों की बास्केटबॉल टीमें भाग लेगी इनका छात्रों का चयन बास्केटबॉल एकेडमी सीतामऊ की लगभग सन 1970 से निशुल्क संचालित है इसके संस्थापक मोहनलाल रावत सर , लक्ष्मणसिंह राजगुरु सर एवं बास्केटबॉल एकेडमी के कोच नरेंद्रसिंह सिसौदिया पीटीआई ने बताया है की इस एकेडमी के खिलाड़ी पुलिस ,बैंक , रेलवे , आर्मी , राजस्व एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत है यह एकेडमी निशुल्क संचालित होती है इसमें सीतामऊ नगर ओर आसपास के छात्र एवं छात्राओं को नियमित वर्ष भर प्रशिक्षण दिया जाता है आज सीतामऊ का नाम जिले ही नहीं प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है सीतामऊ जो की छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है यह मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025 एवं वर्ष 2026 में दो वर्ष लगातार SGFI शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 19 वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन श्री राम शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीतामऊ में सफलतापूर्वक आयोजित हुई ओर लगातार दो वर्ष से राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप भी सीतामऊ को मिला है बास्केटबॉल मध्यप्रदेश दल का राष्ट्रीय कैंप भी सीतामऊ जिला – मंदसौर में दिनांक 29 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक श्री राम शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीतामऊ में आयोजित होगा इस राष्ट्रीय कैंप का सह प्रभारी नरेंद्र सिंह सिसौदिया पीटीआई सुवासराग्राम को नियुक्त किया गया है



