भोपालमध्यप्रदेश

MP में DGP मकवाणा के एक्सटेंशन की अटकलें, नए पैनल में वरुण कपूर, उपेंद्र जैन व प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव

MP में DGP मकवाणा के एक्सटेंशन की अटकलें, नए पैनल में वरुण कपूर, उपेंद्र जैन व प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से तीन नामों का पैनल तैयार होकर 20 नवंबर को सरकार के पास आ चुका है। ऐसी आशा थी कि एक-दो दिन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए डीजीपी के नाम को हरी झंडी दे देंगे। इसी बीच, रविवार शाम को अटकलें चलीं कि मकवाणा का कार्यकाल तीन माह बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है। हालांकि, प्रस्ताव भेजे जाने के संबंध में सीएम सचिवालय और गृह विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की।

30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे मकवाणा

बता दें कि मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। 20 नवंबर को दिल्ली में यूपीएससी मुख्यालय में नए डीजीपी के चयन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें वरिष्ठता सूची में शामिल 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी जेल महानिदेशक वरुण कपूर, महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम का पैनल बनाया गया। इनमें डीजीपी बनाए जाने की सबसे अधिक चर्चा उपेंद्र जैन की रही है।

कार्यकाल बढ़ा तो वरूण कपूर का नाम कटना तय

यदि मकवाणा का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ता है तो वरुण कपूर डीजीपी की दौड़ से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मई 2026 है। उपेंद्र जैन की सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2027 और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव फरवरी 2028 है। छह माह की न्यूनतम सेवा शेष होने की शर्त के अनुसार दोनों पात्र रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को मकवाणा के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने संबंधी आदेश जारी कर चुका है। उन्हें एक दिसंबर को ज्वाइन करना था लेकिन दो दिसंबर 2024 को किया था। इस कारण इस बात पर भी गफलत थी कि वह एक दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे या 30 नवंबर को।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में मप्र शासन गृह विभाग को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}