रेलवे कर्मचारी का शव रेस्टहउस में मिलने से मचा हड़कंप
रेलवे कर्मचारी का शव रेस्टहउस में मिलने से मचा हड़कंप
महराजगंज आनंदनगर रेलवे स्टेशन के बगल में बना रेस्ट हाऊस के शेड में माली के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भद्रसेन (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय लालचंद गिरी, निवासी बिशनपुरा सिधवारी, वार्ड नंबर 12 अटल नगर, आनंदनगर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना वॉल मैन बबलू द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी आनंदनगर के प्रभारी रामसमुझ सरोज, आरपीएफ आनंदनगर चौकी प्रभारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



