आलेख/ विचारमंदसौरमध्यप्रदेश

दीपावली पर सोनिया गांधी की किताब में से फूटे फटाखे..

 दीपावली पर सोनिया गांधी की किताब में से फूटे फटाखे..

  -ब्रजेश जोशी

लेखक वरिष्ठ पत्रकार मंदसौर 

इस बार दीपावली पर सोनिया गांधी ने भी अपनी किताब के माध्यम से कई तरह के पटाखे फोड़ दिये हैं। सोनिया की किताब पर पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है इस किताब में जो कुछ उन्होंने लिखा है उसे लेकर विरोधाभासी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। सोनिया गांधी की किताब में जहां संजय, मेनका ओर वरुण गांधी के संदर्भ में भी काफी कुछ लिखा गया है तो ऑपरेशन ब्लू स्टार सिख दंगों, खुद का प्रधानमंत्री नहीं बनना ओर भी विषयों पर उन्होंनेलिखा जिस पर खूब बातें हो रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि चूंकि पंजाब चुनाव निकट है ऐसे में यह किताब लॉन्च की गई है ताकि सिख वोटो को प्रभावित किया जा सके। सोनिया गांधी ने किताब में यह साबित करने की कोशिश की है कि इंदिरा गांधी सिख विरोधी बिल्कुल नहीं थी उनके सिख समुदाय से बहुत गहरे रिश्ते और संबंध थे और ऑपरेशन ब्लू स्टार उन्होंने बहुत मजबूरी में किया वह खूब रोई भी। खुद के प्रधानमंत्री बनने को लेकर भी उन्होंने राहुल और प्रियंका का हवाला दिया कि उनके ना कहने से प्रधानमंत्री नहीं बनी। अपने देवर संजय देवरानी मेनका उनके बेटे वरुण को लेकर भी उन्होंने जो लिखा है वह आम परिवारों में देवरानी जेठानी के बीच जो अंतर्द्वंद्व चलता है वही दिख रहा है।

देवरानी और देवर संजय गांधी को लेकर जो विवादित बातें हैं सोनिया गांधी ने इस किताब में लिखी हैं उसे इनका गृह विवाद भी फिर गहरा सकता है जबकि मेनका ओर वरुण गांधी भाजपा में रहकर भी स्वयं को उपेक्षित समझ कर फिर से गांधी परिवार और कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश में है। इस किताब को लेकर देश में काफी विवादित स्थितियां बन सकती है क्योंकि कई तथ्य विवादित हैं जिन पर खूब घर्षण होगा।

प्रायः देखा जाता है कि कई नामी लोग जो राजनीति में होते हैं और वर्षों बाद पुराने घटनाक्रमों पर किताबें लिखते हैं और फिर उन पर खूब चर्चाएं आलोचना, समालोचना समीक्षाएं होती हैं। सोनिया गांधी ने भी यही किया है अब इस किताब के पीछे जो उनके निहितार्थ हैं वह भी सामने आ ही जाएंगे लेकिन सोनिया की किताब उसे समय आई है जब देश एक विचित्र स्थिति से गुजर रहा है। कांग्रेस अपने अस्तित्व को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}