विकासमंदसौरमध्यप्रदेश

11500 करोड कि लागत से देश की सबसे बड़ी गांधीसागर पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण 

1920 मेगा वाट की क्षमता लगातार 6 घंटे बिजली उत्पादन होगा और 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार  

मंदसौर। नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली ‘गांधीसागर’ पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना विकसित की जा रही है परियोजना पर 11500 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा परियोजना के पूर्ण होने पर 1920 मेगावाट पूर्ण क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा उक्त परियोजना निर्माण का मंदसौर तथा नीमच जिलों के पत्रकारों द्वारा बुधवार को भ्रमण किया गया इस दौरान परियोजना के वाइस प्रेसिडेंट श्री नवीन कुमार लक्ष्मण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री श्रीनिवास ने पत्रकारों को बताया कि यह परियोजना नीमच जिले की रामपुरा तहसील स्थित खेमला ब्लॉक के गांव में स्थापित की जा रही है।

परियोजना का निर्माण लगभग 414 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है, जिसमें कुल अनुमानित निवेश लगभग 11 हजार 500 करोड़ रूपये है। उक्त परियोजना वर्तमान में भारत में निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र ‘पंपड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ है।

इस परियोजना में दो जलाशय शामिल हैं।निचला जलाशयः मौजूदा गांधीसागर जलाशय (कुल क्षमता लगभग 270 TMC / 7643.70 MCM) है ऊपरी जलाशयः ग्रीनको द्वारा निर्मित नया जलाशय है ।परियोजना में गांधीसागर जलाशय से केवल 2.4 TMC (67.66 MCM) पानी का गैर-उपभोक्ता (नॉन- कंज़म्प्टिव) पुनः उपयोग किया जाएगा, यानी पानी की खपत नहीं होगी, बल्कि उसे चक्र के रूप में बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा।

पंपिंग मोड (ऊर्जा भंडारण): दिन या रात के समय ग्रिड से मिलने वाली अतिरिक्त सौर या पवन ऊर्जा से दो दिशाओं में (आगे-पीछे) चलने वाली मोटरों के ज़रिए पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पंप करके संग्रहित किया जाएगा।

टरबाइन मोड (बिजली उत्पादन): अधिक मांग वाले व्यस्त समय (पीक ऑवर्स) में ऊपरी जलाशय से पानी निचले जलाशय में छोड़ा जाता है, जिससे वही मोटरें उल्टी दिशा में घूमकर टरबाइन के रूप में आपूर्ति योग्य नवीकरणीय बिजली पैदा की जाएगी।यह परियोजना 1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे तक बिजली उत्पादन कर सकती है।टरबाइन मोड में इसका रेटेड हेड लगभग 122 मीटर है। परियोजना की राउंड ट्रिप एफीशिएंसी यानी संग्रहित ऊर्जा को वापस देने की क्षमता लगभग 80% रहने का अनुमान है।

टरबाइन कॉन्फ़िगरेशन व वार्षिक उत्पादनः इसमें कुल 9 टरबाइन लगाए जा रहे हैं, इनसे कुल वार्षिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3,580 मिलियन यूनिट (MU / Million kWh) होगी।ग्रिड कनेक्टिविटी और ट्रांसमिशनः पंपिंग और उत्पादित बिजली की निकासी के लिए यह परियोजना लगभग 60 किमी दूर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित 765/ 400kV PGCIL/CTU सबस्टेशन से जुड़ी है।निर्माण चरण के दौरान लगभग 4,000 लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया गया है।संचालन एवं रखरखाव चरण में साइट पर लगभग 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।दिसंबर 2026 में टर्बाइनों के पहले सेट का संचालन शुरू होगा।जून 2027 से पूरी परियोजना का वाणिज्यिक संचालन (कमर्शियल ऑपरेशंस) पूर्ण रूप से शुरू करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}