खेल-स्वास्थ्यभोपालमध्यप्रदेश

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री श्री सारंग ने किया

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री श्री सारंग ने किया

  • ट्रॉफी टूर का किया शुभारंभ
  • 19 नवंबर को भारत और मलेशिया के बीच होंगे मुकाबले; दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में फ्री एंट्री
  • 6 देशों के 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का करेंगे प्रदर्शन

भोपाल : सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी भोपाल-2026 के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी अनावरण के साथ ट्रॉफी टूर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव और प्रतिष्ठा का विषय है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। एशियन हॉकी फेडरेशन एवं हॉकी इंडिया के सहयोग से मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 19 से 28 नवंबर 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू, भोपाल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। लगभग 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम में दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। वर्ल्ड रैंकिंग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण किया जाएगा। प्रतियोगिता में एशिया की 6 शीर्ष महिला हॉकी टीमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की लगभग 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी खेलों के क्षेत्र में तेजी से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की खेल क्षमताओं और विश्वस्तरीय आयोजन की तैयारियों का प्रमाण है।

19 नवंबर को भारत और मलेशिया के बीच होगा मुकाबला- प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय महिला हॉकी टीम मैदान में उतरेगी। शुभारंभ दिवस पर कुल तीन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। पहला मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच दोपहर 1 बजे, दूसरा मुकाबला जापान और कोरिया के बीच दोपहर 3:15 बजे तथा तीसरा और दिन का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला मेजबान भारत और मलेशिया के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क एवं हॉटस्टार पर प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण होगा। प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 नवंबर से 17 नवंबर तक ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया है। जो भोपाल से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के सभी संभागों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में ट्रॉफी टूर किया जाएगा। सभी संभागों में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}