देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई मे 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 550 किलो लहन व कई भट्ठियां नष्ट

गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई मे 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 550 किलो लहन व कई भट्ठियां नष्ट

 

गोरखपुर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार थाना राजघाट क्षेत्र में छापेमारी की। सुबह करीब 6:30 बजे राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा, क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी निरीक्षक शत्रुघ्न, क्षेत्र-3 तथा आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार, प्रवर्तन-1 गोरखपुर अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।दबिश के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 550 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने बताया यह कार्रवाई अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान का हिस्सा बताया गया है। विभाग के द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी तथा छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}