भोपालमध्यप्रदेश

शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी और माता-पिता दोनों को मिलेंगे 50-50 लाख, सहायता राशि में सरकार ने किया बदलाव

पहले 1 करोड़ शहीद की पत्नी को मिलते थे अब 50 लाख माता-पिता और 50 लाख पत्नी को मिलेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलने वाली एक करोड़ रुपए की सहायता राशि के वितरण में बदलाव किया गया है। अब यह राशि सिर्फ शहीद की पत्नी को नहीं मिलेगी, बल्कि इसमें उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी हिस्सा दिया जाएगा। सरकार ने सहायता राशि का 50 प्रतिशत यानी 50 लाख रुपए पत्नी और शेष 50 प्रतिशत यानी 50 लाख रुपए बुजुर्ग माता-पिता को देने का निर्णय लिया है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सहायता राशि के वितरण में यह बदलाव किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}