शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की कार मे छुपाकर ले जा रहे 03 व्यक्तियो से 01.90 करोड रु कि राशि व कार जप्त की

शामगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की कार मे छुपाकर ले जा रहे 03 व्यक्तियो से 01.90 करोड रु कि राशि व कार जप्त की

शामगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में श्री रामस्नेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 14.10.2026 को मुखबिर सुचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए भवानीशंकर मीणा के निवास स्थान ग्राम बरखेडा उदा मे दबिश दी गई जहा काले रंग की स्कारपियो एन कार भवानीशंकर मीणा के घर पीछे बाडे मे खडी दिखाई दी व 03 व्यक्ति भी मोके पर उपस्थित मिले जिनसे नाम पता पुछते अपना नाम 01 भवानी शंकर पिता प्रभुलाल जी मीणा जाती मीणा उम्र 49 वर्ष निवासी बरखेड़ा उदा थाना शामगढ़ 02 मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मद वसीम जाति पठान उम्र 47 वर्ष निवासी प्रतापपुर जीवनसहाय थाना नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश 03 सूर्य प्रकाश पिता कृष्ण सरूप गंगवाड जाती कुर्मी उम्र 59 वर्ष निवासी सेंट्रल इस्टेट कॉलोनी थाना इज्जत जिला बरेली उत्तर प्रदेश का होना बताया गया जो तीनो व्यक्तियो से पुछताछ करते कोई स्पष्ट जवाब नही दिया जो संदिग्ध प्रतीत होने पर तीनो व्यक्तियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर भवानीशंकर मीणा के घर , बाडे व आसपास खेत पर ,सर्चिंग कर तलाशी ली गई। बाद तीनो व्यक्तियो को अभिरक्षा मे लेकर मय बिना नंबर की काले रंग की महिन्द्रा स्कारपियो एन कार को लेकर थाना शामगढ पर लाकर कार मेकेनिक तलब कर विधिवत कार की तलाशी ली गई कार मेकेनिक द्वारा कार की बाँडी को खोल कर देखते गुप्त स्थानो से बडी मात्रा मे अवेध नगदी मिली जिसे विधिवत जप्त किया जो कुल राशि 01 करोड़ 29 लाख रुपये की होना पायी गयी । जप्त की गयी राशि के स्त्रोतो के संबध पुछताछ की जा रही है जो आयकर विभाग को सुचित कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी । कार्यवाही में एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे , थाना प्रभारी सुवासरा बी डी वीरा , थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनयं बुंदेला , थाना प्रभारी शामगढ उनि कपिल सोराष्ट्रीय , उनि शेलेन्द्र सिँह कनेश , उनि ओ पी राठोर , उनि मनोज महाजन तथा शामगढ , सुवासरा व भानपुरा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}