धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

छोटी काशी में साकी व सोनी परिवार ने माता रानी को कि चुनरी अर्पित भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

नगर के तीन प्रमुख स्थानों पर हो रही गरबा नृत्य की भव्य प्रस्तुति, पुलिस प्रशासन वॉलिंटियर लगे सुरक्षा व्यवस्था में

सीतामऊ। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर छोटी काशी में राम भक्त हनुमान जी के मंदिर पर रामायण का खंड पाठ व भजन कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं वहीं नगर कि स्थापना देवी वैराई माता जी मंदिर में प्रतिदिन हवन पूजन आरती कालिका माता मालछा माता आदिशक्ति दुर्गा भवानी की आराधना गरबा नृत्य के आयोजन कर कि जा रही है। सीतामऊ नगर में तीन स्थानों पर गरबा महोत्सव के माध्यम से मां की आराधना की जा रही

जिसमें सबसे प्राचीन समय से आयोजित मां की आराधना का आयोजन जय भवानी ग्रुप के तत्वाधान में 47 वें वर्ष में नगर परिषद प्रांगण में पुरणदास बैरागी, नवीन पालिवाल धर्मेंद्र शर्मा, विजय पांडेय एवं समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सजावट के साथ गरबा महोत्सव आयोजन किया जा रहा है।

वहीं नवरात्रि के प्रथम दिवस रविवार को नीमा साकी परिवार एवं सोनी परिवार नगर में चुनरी यात्रा निकाल कर आराध्य देवी मोड़ी माताजी को चुनरी अर्पित कर महा आरती कि गई तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में नवशक्ति गरबा मंडल समिति के तत्वाधान में 37 वर्ष में गरबा महोत्सव के घट स्थापना सत्यनारायण सोनी काका अनिल पांडेय, संजय चौहान लक्ष्मीनारायण मांदलिया सिद्धार्थ सोनी, नितेश सोनी, अर्पित सोनी, लक्ष्मीनारायण कारा गणेश टांक, संग्राम सिंह राठौर सागर राठौर डॉ गोवर्धनलाल दानगढ़ योगेश कारा के द्वारा कि गई। इस अवसर पर समिति द्वारा गरबा पांडाल एवं मंदिर की भव्य साज सजावट की गई है यहां पर बड़ी संख्या में भक्त जनों आवागमन रहता है जिन्हें गरबा महोत्सव के साथ यहां पर माताजी के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

तीसरा गरबा महोत्सव नगर के तितरोद दरवाजा रामद्वारा के पास क्षेत्रीय खाती समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। छठवें वर्ष में गरबा उत्सव का आयोजन नगर के अयोध्या बस्ती स्थित सिगलीगर समाज द्वारा विशेष साज सजावट के साथ माताजी के ज्योत स्थापित कर किया जा रहा है।नवरात्रि पावन पर्व पर गरबा महोत्सव में आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति में मातृशक्ति महिलाओं युवतियां और नन्ही बालिकाओं द्वारा बारी- बारी से गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मां की आराधना का पर्व मनाया जा रहा है। गरबा महोत्सव के आयोजन स्थलों पर महिलाओं युवतियों बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इनमें आवागमन एवं बैठक के भी अलग प्रबंधन व्यवस्था की गई है तीनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के मध्येनजर आयोजन स्थल पर तहसीलदार श्री किरण गेहलोत नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति टीम द्वारा गरबा आयोजन स्थलों का निरिक्षण किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन वॉलंटियरों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कि जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}