मंदसौरमध्यप्रदेश

स्कूलों मे इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बच्चों की सीखने की गुणवत्ता पर विशेष रूप से फोकस किया जाए

School infrastructure and children's learning...

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की

मंदसौर ।कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जिले के शिक्षा विभाग तथा जिला शिक्षा केंद्र के कार्यों की समीक्षा की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्कूलों मे इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बच्चों की सीखने की गुणवत्ता पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। संकुल प्राचार्य शिक्षकों की बैठके आयोजित कर शैक्षणिक प्रगति का नियमित रूप से जायजा ले। बैठकों में स्थानीय प्रशासन को भी सम्मिलित किया जाए। कलेक्टर कार्यालय सभा पक्ष में आयोजित उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, खंड स्त्रोत समन्वयक आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि स्कूलों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये, स्कूल भवन की स्थिति, शौचालय, वॉशरूम उपलब्धता, बाउंड्री वॉल, फ्लोरिंग खेल मैदान आदि की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए, स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यों में स्थानीय जन भागीदारी प्राप्त की जाये।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बदलते परिदृश्य में परिवर्तित कार्यप्रणाली की आवश्यकता होती है उक्त अनुसार स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु कार्य किया जाए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग तथा जिला शिक्षा केंद्र के सभी अधिकारियों को प्रोएक्टिव रहकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी अपने दायित्व से आगे सोचते हुए विद्यार्थियों के हित में कार्य करें। बैठक में कलेक्टर द्वारा मंदसौर जिले में विभिन्न स्तरों पर स्कूलों में स्टाफ की उपलब्धता, शिक्षकों की ऐप पर उपस्थिती तथा निर्माण अधोसंरचना की जानकारी प्राप्त की आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}