देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 58 लीटर कच्ची शराब बरामद, 750 किग्रा लहन व भट्ठियाँ नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 58 लीटर कच्ची शराब बरामद, 750 किग्रा लहन व भट्ठियाँ नष्ट

 

गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 6:00 बजे से एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।इस अभियान में एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2) अपने स्टाफ के साथ, अरविंद कुमार आबकारी निरीक्षक, अब्दुल जवाद उप आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 गोरखपुर अपने स्टाफ के साथ तथा चौकी प्रभारी अमरुतानी व उनकी पुलिस टीम शामिल रही। टीमों ने थाना राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों, अड्डों, राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद बागों तथा झाड़ियों में दबिश दी।दबिश के दौरान लगभग 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही लगभग 750 किलोग्राम लहन तथा कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ना तथा जनहित में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}