ज्योतिष दर्शन

आज 07 अक्टूबर 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 07 अक्टूबर 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 07 अक्टूबर 2026 बुधवार का पञ्चांग

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

वार: बुधवार

मास: आश्विन

पक्ष :कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वादशी तिथि- 7 अक्टूबर 2026 को रात 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी।

ऋतु: वर्षा ऋतु

योग -शुभ योग- 07 अक्टूबर 2026 को देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक

नक्षत्र: मघा नक्षत्र- 7 अक्टूबर को रात 9 बजकर 41 मिनट तक

शुभ मुहूर्त –

प्रातः सन्ध्या- 05:18 ए एम से 06:30 ए एम तक

विजय मुहूर्त- 02:25 पी एम से 03:12 पी एम तक

गोधूलि मुहूर्त- 06:22 पी एम से 06:46 पी एम तक

कुतुप मुहूर्त – 11:45 ए एम से 12:31 पी एम तक

7 अक्टूबर 2026

विशेष- द्वादशी तिथि श्राद्ध

07 अक्टूबर 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:53 ए एम से 05:42 ए एम तक

आज का अशुभ –

गुलिक काल: 10:38 − 12:05

राहुकाल: 12:05 − 13:32

यमगण्ड: 07:44 − 09:11

बुधवार के दिन का चौघड़िया

लाभ- 06:16 – 07:43

अमृत -07:43 – 09:10

काल – 09:10 – 10:37

शुभ- 10:37 – 12:04

रोग – 12:04 – 13:31

उद्वेग -13:31 – 14:58

चर – 14:58 – 16:25

लाभ- 16:25 – 17:52

बुधवार की रात का चौघड़िया 

उद्वेग – 17:52 – 19:25

शुभ- 19:25 – 20:58

अमृत- 20:58 – 22:31

चर- 22:31 – 00:04, 08 अक्तूबर

रोग – 00:04 – 01:37, 08 अक्तूबर

काल – 01:37 – 03:10,08 अक्तूबर

लाभ – 03:10 – 04:43,08 अक्तूबर

उद्वेग – 04:43 – 06:16,08 अक्तूबर

दिशाशूल: उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।

उपाय: यदि आज उत्तर दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का स्मरण करें, तत्‍पश्‍चात् यात्रा के लिए प्रस्थान करें।

 व्रत त्यौहार

  • द्वादशी महालय श्राद्ध: आज पितृपक्ष की द्वादशी तिथि का श्राद्ध कर्म किया जाएगा। जिन पूर्वजों का देहावसान किसी भी वर्ष की कृष्ण या शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध आज करना शास्त्र सम्मत माना जाता है। 
  • सन्यासी श्राद्ध: घर के सन्यासी पूर्वजों का श्राद्ध भी आज ही के दिन किया जाता है। 
  • प्रदोष व्रत (सूचना): कल यानी 8 अक्टूबर को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जिसकी त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ आज रात से ही हो रहा है।
प्रमुख ग्रहों का गोचर (राशि स्थिति)

  • सूर्य: कन्या राशि में विराजमान हैं।

  • चंद्रमा: सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं।

  • बुध: तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।

  • शुक्र: वक्री अवस्था में तुला राशि में हैं।

  • गुरु: कर्क राशि में स्थित हैं।

  • मंगल: कर्क राशि में गुरु के साथ युति में हैं।

  • केतु: सिंह राशि में चंद्रमा के साथ हैं

आज 07 अक्टूबर 2026 बुधवार का राशिफल

मेष राशि-

के जातकों को कल बुधवार के दिन मंगल के नीचभंग योग का लाभ मिलेगा। वैसे पंचम भाव में बना ग्रहण योग संतान संबंधी मामलों में आपको मानसिक उलझन दे सकता है। उदर विकार और कार्य में बाधा आने की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही छात्रों को शिक्षा पर फोकस रखने की जरूरत है क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है। प्रेम संबंध में नोंकझोंक और तनाव की आशंका है, कोई अप्रत्याशित फैसला ले सकते हैं।

वृषभ राशि-

एक तो राशि स्वामी की उलटी चाल ऊपर से चंद्रमा का चतुर्थ भाव में ग्रहण योग में फंसना आपको चिंता और तनाव दे सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि किसी नए काम में हाथ डालने की बजाय जो काम कर रहे हैं उसी पर फोकस बनाए रखें। पैरों और घुटनों से संबंधित समस्या हो सकती है। सुख साधनों की संबंधित वस्तुओं में अप्रत्याशित खर्च का संयोग बन सकता है। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। वाहन पर भी व्यय का योग बना है।

मिथुन राशि- 

आज 07 अक्टूबर का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार मे आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे और आपको कोई अप्रत्याशित फायदा भी मिल सकता है इससे आपका उत्साह बढ़ेगा लेकिन दूसरी ओर आपको भाइयों से तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि इनसे मानसिक तनाव और मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो काम का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है। आपके अधिकारी आपके काम को लेकर असंतुष्ट भी नजर आ सकते हैं इसलिए अपने काम पर ध्यान दें और टीमवर्क को आगे रखें। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि:-

कल यानी 7 अक्टूबर का दिन नरम और खर्चीला रह सकता है। राशि स्वामी के ग्रहण योग में फंसने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। रिश्तों में भी आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा आपके करीबी लोगों का व्यवहार भी आपको हैरान कर सकता है। किसी से विवाद और कहासुनी में उलझने से आपको बचना चाहिए। आपके सितारे बताते हैं कि जोखिम वाले काम में हाथ डालेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। वैसे चिकित्सा और तकनीकी काम से जुड़े जातकों के लिए मंगल गुरु की युति का अनुकूल प्रभाव दिखेगा। साहसिक कार्य में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

सिंह राशि:-

के जातकों के लिए कल यानी 7 अक्टूबर का दिन मानसिक रूप से उथल-पुथल भरा रहेगा ऐसे में आपको कोई भी बड़ा फैसला लेते समय कई बार विचार कर लेना चाहिए नहीं तो जल्दबाजी में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। आपकी राशि में ही चंद्रमा केतु के साथ युति में हैं इसलिए आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। आग, बिजली और धारदार चीजों के साथ काम करते हुए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। काम में आज अरुचि का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए वाणी पर संयम रखना होगा।

कन्या राशि के लोगों के लिए कल 7 अक्टूबर के दिन चंद्रमा का गोचर मिश्रित फलदायी रहेगा। एक तरफ द्वादश भाव का चंद्रमा आपके लिए खर्च का योग बनाएगा तो दूसरी ओर दूसरे भाव का बुध और शुक्र आपको कारोबार में लाभ दिलाएगा। ऐसे में आप अपने बजट को संतुलित बनाए रख पाएंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से दोपहर के बाद व्यस्तता बढ़ सकती है। सिरदर्द और थकान महसूस कर सकते हैं। खानपान और आराम का ध्यान रखें।

तुला राशि :-

राशि में बुध और शुक्र की युति रहने से आपको करियर में लाभ का मौका मिलेगा। लेकिन चंद्रमा एकादश भाव में केतु के साथ संचार कर रहे हैं तो आपके कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। आपका मन किसी बात को लेकर खिन्न भी हो सकता है और वाणी में भी क्रोध और उग्र भाव आ सकता है इसलिए संयम से काम लेना होगा। वैसे आप कल के दिन ट्रेंड से हटकर कुछ नया कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि-

के जातकों के लिए कल बुधवार 7 अक्टूबर का दिन कामकाज में उलझन और तनाव भरा हो सकता है। आपकी राशि से दशम भाव में चंद्रमा ग्रहण योग में फंसा है जिससे आपके काम में कुछ बाधा आ सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आपको पूर्व में किए गए काम की समीक्षा करनी होगी। फैमिली बिजनेस में आपको परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की वजह से परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर भी आपको चिंता रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र मे आपको अधिक सक्रियता दिखने से बचना चाहिए।

धनु राशि

के लोगों के लिए कल यानी 7 अक्टूबर बुधवार का दिन परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गैर पारंपरिक काम को आजमाकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में आपको कुछ नई जिम्मेदारी और अवसर मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक मामलों में लाभ और खर्च कुल मिलाकर संतुलित रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

मकर राशि :-

7 अक्टूबर का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा हो सकता है। अष्टम चंद्रमा आपको गलत निर्णय की वजह से नुकसान करवा सकता है इसलिए फैसला सोच समझकर लेना होगा। वैसे आपको दूरगामी निवेश और योजनाओं का फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी काम में आपको फायदा मिल सकता है। विरोधी और शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। प्रभावशाली वाणी और व्यक्तित्व का आपको फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध के मामले में दिन सुखद रहेगा। विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि-

7 अक्टूबर का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपकी राशि में विराजमान राहु के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। ऐसे मे आपका मन दुविधा में रह सकता है। काम में अरुचि होगी और नकारात्मक भाव मन पर हावी हो सकता है। आपके लिए जरूरी है कि दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें नहीं मान सम्मान की हानि हो सकती है। आपके करीबी लोगों का व्यवहार भी प्रतिकूल महसूस हो सकता है। अकेले रहना, चिंतन करना आपको अच्छा लगेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर मन में उदासीनता का भाव आ सकता है। आपके लिए सलाह है कि सात्विक आहार लें और गलत तरीके से लाभ पाने के उपाय से बचें।

मीन राशि-

दिन नरम रहने वाला है। छठे भाव में चंद्रमा केतु के साथ गोचर करते हुए सेहत के मामले में आपको सजग रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही आपको अपने काम और जीवन को लेकर फिर से एक बार समीक्षा करने की प्रेरणा दे रहे हैं। देखिए कहां आप चूक रहे हैं जो आपकी तरक्की को रोके हुए है। अपनी क्षमताओं को पहचान कर उस पर आगे बढ़ेंगे तो आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। राशि में वक्री शनि बैठे हैं तो आसानी से नहीं मेहनत से ही सफलता मिलेगी इस बात का भी ध्यान रखें। आपको दोस्तों के बीच छुपे हुए शत्रुओं को भी पहचानना होगा। वैवाहिक जीवन में नोकझोंक के साथ प्रेम बना रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}