
सेवा से संकल्प एवं जनविश्वास अभियान के तहत हुए विभिन्न आयोजन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर परिषद ताल द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा से संकल्प एवं जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
स्वच्छता कर्मियों ने समय पर वेतन मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष, परिषद एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शासकीय माध्यमिक विद्यालय के मध्यान्ह भोजन परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया। परिसर में व्याप्त गंदगी, खरपतवार एवं नालियों की सफाई कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके बाद आलोट रोड स्थित अमृत गार्डन में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने कहा कि परिषद ने पिछले तीन वर्षों में नगर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि नगर में नई दुकानों, उद्यान, पेयजल टंकी, सीसी रोड एवं बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। आलोट रोड से विश्वनाथ मंदिर तक डबल लेन सीसी रोड का निर्माण भी कराया गया है तथा अन्य कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के अनुसार मुखर्जी चौक पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया है। परिषद द्वारा सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए गए हैं तथा परिषद के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद एवं पूरी परिषद एकजुट होकर विकास कार्यों के लिए कार्य कर रही है। क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सहित जनप्रतिनिधियों का भी समय-समय पर सहयोग प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में सभापति गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल, मनीष भोला परमार, अनिल परमार, पार्षद पवन मोदी, समाजसेवी दिनेश सिंह मेलूखेड़ी, अनिरुद्ध सिंह डोडिया, व्यापारी शिव पोरवाल, राकेश जैन, काना खत्री, आशीष पोरवाल सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें मुकेश पाटीदार, शमशुद्दीन खान, मोहित शर्मा, रविंद्र शुक्ला, नदीम मेव, संतोष बघेल, शेरू मंसूरी, दिलीप कल्याणे, संदीप कल्याणे, हीरालाल वाहेती एवं जीतू राठौड़ सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।



