डंपर की चपेट में आने से खाखरियाखेडी़ निवासी शिक्षक महिपाल सिंह की दर्दनाक मौत

डंपर की चपेट में आने से खाखरियाखेडी़ निवासी शिक्षक महिपाल सिंह की दर्दनाक मौत
तुरकिया (मंदसौर)। नारायणगढ़ थाना अंतर्गत ढाबला चौपाटी समीप पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में शिक्षक महिपाल सिंह बोराना की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर 12:45 बजे की है। संजीत की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवार महिपाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना खाखरिया खेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख फूलसिंह चौहान कामलिया ने तत्काल अपने निजी वाहन से उदलसिंह परिहार, पंडित गोविन्द भारती विजेश राठौर के साथ घायल को मंदसौर जिला चिकित्सालय ले गए वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया।
हादसे की खबर के बाद समाज जनों में आक्रोश फैल गया डंपर मालिक से अपनी मांग को लेकर मंदसौर संजीत मार्ग पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, तहसीलदार वैभव जैन, नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पवार सहित राजस्व अमला एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। ओर चक्का जाम कर रहे आक्रोशित समाजजन एवं परिजनों को समझाइश के बाद माने एवं शव की एंबुलेंस को वहां से ले गए । उनका अंतिम संस्कार अपने निवास खाखरिया खेड़ी में हुआ जिसमें सैकड़ों समाजजन एवं शिक्षक गण जनप्रतिनिधि शामिल हुए।



