मंदसौर जिलासीतामऊ

नाहरगढ़ पुलिस ने दो दिन में पूरा किया पिता से किया वादा,बरखेड़ा डांगी से लापता युवक बागेश्वर धाम में मिला

नाहरगढ़ पुलिस ने दो दिन में पूरा किया पिता से किया वादा,बरखेड़ा डांगी से लापता युवक बागेश्वर धाम में मिला

मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा डांगी गांव से लापता हुए युवक सुखदेव पिता मोहनलाल राठौर को नाहरगढ़ पुलिस ने महज दो दिनों में छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से सकुशल खोज निकाला। बेटे के लापता होने से परेशान पिता मोबाइल टावर पर चढ़ गया था और पुलिस से बेटे को जल्द तलाशने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पिता को जल्द बेटे की तलाश करने का भरोसा दिया था। नाहरगढ़ पुलिस ने महज दो दिनों में युवक को खोजकर अपना वादा पूरा किया।बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी के मायके चले जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान वह बिना बताए घर से चला गया था। बेटे के लापता होने से परिवार परेशान था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तलाश शुरू की और युवक को बागेश्वर धाम से सकुशल खोज निकाला। बेटे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलावर सिंह और आरक्षक राजू धनगर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}