विशेष प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

विशेष प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 विपिन कुमार राय एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला मय स्टाफ द्वारा थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग 600 किलोग्राम लहन को भी नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रान्तर्गत स्थित देसी एवं कम्पोजिट शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला ने बताया अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर निरंतर नजर रखी जा रही है। ऐसे अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।



