इतिहास दर्शन

आज 26 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔 🪴🕉🪴🪔🪔🪔⚜️

    🙏 श्री गणेशाय नम:🙏

       🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 26 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 26 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं 

1087 – विलियम प्रथम के तीसरे पुत्र विलियम द्वितीय इंग्लैड की राजगद्दी पर बैठे। वह 1100 तक सम्राट रहे।

1580 – ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश इंग्लैंड पहुंचे।

1733 – फ्रांस, स्पेन और सर्दीनिया ने जर्मन-विरोधी करार पर हस्ताक्षर किये।

1772 – न्यू जर्सी में बिल पास किया, जिसके तहत चिकित्सा अभ्यास करने के लिए एक लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

1777 – अमेरिकी क्रांति : ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।

1786 – ईडन समझौता: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

1815 – रूस, प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने पवित्र गठबंधन पर हस्ताक्षर किए।

1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।

1907 – न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1923 – ‘सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ भारतीय सेना के ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ के स्तंभों में से एक है, की स्थापना हुई।

1942 – वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना १९४२ में हुई ।

1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

1950 – डोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1959 – जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।

1960 – उत्तरी यमन का राजशाही शासन समाप्त हुआ।

1960 – आज के दिन सेना कमांडर अब्दुल्ला सल्लाल ने एक सैनिक विद्रोह करके राजशाही शासन व्यवस्था का अंत कर दिया जिसके बाद वहॉ लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1960 – पहली बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीद्वारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।

1973 – सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।

1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।

1986 – ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।

1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

2001 – अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।

2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।

2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।

2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।

2009 – पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

2009 – पंकज आडवाणी 76 वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।

2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।

2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।

2019 – भारत, जापान और अमरीका की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 तक जापान के तट के समीप शुरु हुआ।

2019 – 119 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गर्भपात को कानूनी मान्यता मिली।

2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित किया। इसी के साथ पीएम मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता बने।

2021 – ले. कर्नल श्रीपद ने लेह से मनाली की 472Km की दूरी 34 घंटे में की पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

2021 – प्रसिद्ध डल झील पर भारतीय वायु सेना ने कश्‍मीर घाटी में शानदार एयर शो का आयोजन किया।

2021 – स्विट्जरलैंड में मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने का फैसला किया।

2022 – आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कचरे से खिलौना बनाने की अनूठी प्रतियोगिता स्वच्छ ट्वायकैथॉन का शुभारंभ किया।

2022 – मध्य रूस स्थित इज़ेव्स्क शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में सात बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई व 21 अन्य लोग घायल हुए। हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली।

2022 – इटली के चुनाव में मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स आफ इटली’ को सबसे अधिक वोट मिले।

2023 – इराक के काराकोश में एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 94 लोगों की मौत हुई।

2023 – भारतीय घुड़सवारी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचते हुए 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता।

2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित किया।

2024 – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की।

2025 – मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान, एयरफोर्स चीफ ने सवारी की, 62 साल बाद रिटायर हुआ।

आज 26 सितंबर के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस 

  • गुरू अमरदास जी ज्योति जोत।
  •  मेला श्री गोगामेड़ी।
  •  मेला श्री गंगाधरधाम (बासना)।
  •  डॉ. मनमोहन सिंह जयन्ती।
  •  श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती।
  •  अभिनेता श्री देवानन्द जयन्ती।
  •  C.S.I.R. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942)।
  •  ‘सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ स्थापना दिवस (1923 भारत)।
  •  श्री देवानन्द जयन्ती।
  • सुबेदार जोगिन्दर सिंह (परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती।
  •  भारोपीय भाषाओं का दिवस।
  •  विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस ।
  •  अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन / निशस्त्रीकरण दिवस।
  •  विश्व गर्भनिरोधक दिवस।
  •  अंतरराष्ट्रीय खरगोश दिवस (सितम्बर के चतुर्थ शनिवार को)।
  •  मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।

आज 26 सितम्बर के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1820 – प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। उनकी उच्चकोटि की विद्वता के कारण ही उन्हें विद्दासागर की उपाधि दी गई थी।

1888 – टी.एस. इलियट – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक ।

1921 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1923 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का पंजाब (पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1932 – देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में जन्म हुआ।

1981 – अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 22 सिंगल्स सहित कुल 38 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

आज के दिन 26 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1842 – लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहे । इन्होंने स्वयं को बंगाल का शेर भी कहा था।

1956 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

1958 – टी.बी.कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी।

1977 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1989 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।

1990 – इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। वर्ष 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था।

2019 – ज़्याक शिराक – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ।

2020 – देश की जानी – मानी अर्थशास्त्री डॉ. इशर जज अहलूवालिया का 74 वर्ष की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया।

2021 – बेलारूसी पेशेवर फुटबॉल कोच और खिलाड़ी स्यार्हे हेरासिमेट्स (55) का निधन हुआ।2022 – रॉनी पीटरसन, स्वीडिश फ़ुटबॉल गोलकीपर (82) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी ब्रूक्स रॉबिन्सन (86) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी अभिनेता जॉन एश्टन का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2025 – भारतीय मूल के जाने-माने वैज्ञानिक और सस्केचेवान यूनिवर्सिटी (कनाडा) के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. विद्या सागर गुप्ता (89) का निधन हुआ।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}