प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिलासुवासरा

सृष्टि धनोतिया व समृद्धि गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

सृष्टि धनोतिया व समृद्धि गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

गरोठ।भारत विकास परिषद शाखा गरोठ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, परंपराओं एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन पंचशील एकेडमी में उत्साहपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों से भारतीय इतिहास, संस्कृति, संविधान, भूगोल, महापुरुषों, विज्ञान, खेल एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में पंचशील एकेडमी की छात्राएं सृष्टि धनोतिया एवं समृद्धि गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

विद्यालय के सीईओ हेमन्त पाटीदार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं ज्ञान में वृद्धि करती हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता का सफल संचालन भारत विकास परिषद के सचिव हेमन्त पाटीदार ने किया। आयोजन में भारत विकास परिषद शाखा गरोठ के नरेन्द्र चौधरी, राधेश्याम सेठिया, राधेश्याम रत्नावत, मुकेश धनोतिया, कैलाश चौधरी, अनिल व्यास एवं अशोक गुप्ता सहित विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ऊषा पाटीदार, अनमोल भावसार एवं अमित गोयल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}