नीमचमध्यप्रदेश
एसपी राजेश व्यास ने 17 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 74 आवेदकों की सुनी समस्याएं

नीमच, 22 सितंबर
पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया। वहीं जनसुनवाई में पहुंचे करीब 74 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चंद्रवंशी, प्रभारी रीडर टू एसपी, प्रभारी शिकायत शाखा एवं प्रभारी साइबर सेल सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डॉ. बबलू चौधरी



