धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ
छोटी छोटी सीतामऊ में भगवान बाल गोपाल नगर के मंदिरों से पालकी में बैठकर पहुंचे तालाब चौक

पुजारी भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ भगवान को कराया स्नान पूजन और लगाया ऋतुफल का भोग

सीतामऊ। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जल झुलनी परिवर्तनी एकादशी पर भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप बाल गोपाल कान्हा को राजवाड़ा गढ़ में दोनों मंदिरों के विमान पालकी में प्रमोद मोड़, लक्ष्मीनारायण शर्मा पुजारियों द्वारा विराजमान कराया गया। जहां पर नगर के गणमान्य जन अनिल कुमार पाण्डेय रामेश्वर जामलिया नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत पवन शर्मा प्रशांत चतुर्वेदी लक्ष्मीनारायण मांदलिया, नवीन विश्वास द्विवेदी कैलाश घाटिया काका मुकेश चौरड़िया घनश्याम केरवा, विश्वजीत सिंह परिहार ,भेरुलाल राठौर, गोपाल मोड़, तहसीलदार किरण गेहलोत, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एव राजकिय प्रतिनिधि कि उपस्थिति में परंपरा अनुसार सांयकालिन बैला भगवान कि पूजा अर्चना कर पुलिस बल द्वारा सलामी देकर जय घोष किया तत्पश्चात बेंड बाजे ढोल ढ़माके ताशे के साथ भक्त नाचते भजन कीर्तन करते हुए पालकी लेकर नगर के सदर बाजार लौहार चौक महावीर चौक होते हुए तालाब चौक पहुंचे इस दौरान बाजार में नगर के राम मंदिर चारभुजा नाथ मंदिर हरि मंदिर गोवर्धननाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से भी वेवाण पालकीयों का आगमन हुआ तथा तालाब चौक पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों से नगर में श्रीकृष्ण मय नजारा देखने को मिला। इस दौरान नगर में भक्तों ने जगह जगह कान्हा बाल गोपाल के दर्शन कर उन्हें ऋतुफल भेंट किया।
तालाब चौक पर सभी विमान पालकीयों में बिराजे बाल गोपाल कान्हा को स्नान कराकर वस्त्र धारण कराया और पूजन आरती कर जलवा पूजन कराया गया। तत्पश्चात पुनः अपने मंदिर स्थल कि और प्रस्थान किया जहां पर पहुंच कर भगवान को झुले में बिठा कर भक्तों ने बारी बारी से दर्शन और झुला देकर झुला एकदशी पर्व मनाया।इस अवसर पर निर्मल फरक्या, वैभव जैन राजा विवेक सोनगरा राजेश चावड़ा राजेन्द्र राठौड़, संग्राम सिंह राठौर, मुकेश कारा सुनील भार्गव भूपेंद्र राजगुरु सुनील परमार नीतेश गौड़, अजीत तातेड़ अशोक घाटिया भूपेंद्र राजपुरोहित रामलाल जाट सुनील पागानी दिलीप आंजना सतीश बोराना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन श्रद्धालु नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था में सहभागिता पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा।



