धर्म संस्कृतिगरोठमंदसौर जिला
भव्य साज सजावट और भक्तिमय आनंद के साथ निकले वेवाण, मनाया डोल एकादशी पर्व

भव्य साज सजावट और भक्तिमय आनंद के साथ निकले वेवाण, मनाया डोल एकादशी पर्व
खडावदा। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढोल ग्यारस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया सभी मन्दिरो को बड़े ही आकर्षण ढंग से सजाया गया हर वर्ष की तरह चार मन्दिरो से भगवान के बेवाड़ निकले बेवाणो को आकर्षण ढंग से सजाया गया श्री राम मन्दिर काल्याखेडी, श्री चारभुजा पोरवाल मन्दिर, चारभुजा (पण्डितजी) मन्दिर, श्री राम मन्दिर चारो बेवाणो को डी.जे. के साथ भजनो जयकारो के साथ निकले सर्व प्रथम श्री राम मन्दिर से झांकी बेवाण मन्दिर स्थल से मालाजी चौक होते हुए ठिकला बाण्याखेडी से श्री राम मन्दिर का बेवाण डी.जे. के द्वारा रोड होते हुए निकले दोनो चारभुजा मन्दिर (पण्डितजी) का मन्दिर पहुँचे वहां से तीनो बेवाण डी.जे. भजन के साथ मेन रोड होते हुए श्री चारभुजा पोरवाल मन्दिर पहुँचे वहाँ पोरवाल मन्दिर की झांकी बेवाड़ चारो बेवाड़ मेन रोड अस्पताल चौराहे होते हुए मंशापूर्ण बालाजी मुर्ति होते गरोठ रोड होते हुए शासकीय स्कूल प्रांगण मैदान पहुँचे वहाँ शासकीय कुए पर चारो बेवाड़ो भगवान को स्नान कराया गया पुजारी पं. यशवन्त जोशी, पं. श्री राम बैरागी, पं. बाबू जोशी, पं. शर्मा बाण्याखेडी द्वारा संयुक्त रूप से महा आरती का आयोजन किया गया उसके बेवाड़ श्री मंशापूर्ण बालाजी मन्दिर पहुँचे वहाँ पर महा आरती की गयी फिर महा प्रसादी वितरण की गयी फिर बेवाड़ अपने-अपने मन्दिर पहुँचे।गारियाखेडी़ में भगवान के वैवाण निकाले गए
ग्राम वासियों के द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर से वैवान को तालाब तक ले जाया गया जहां भगवान को स्नान ध्यान कराया गया उसके बाद पूजन कर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया बाद में भगवान की पालकी बालाजी मंदिर होते हुए देवनारायण मंदिर वह वापस श्री राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची जहां पर सभी ग्रामवासियों द्वारा महा आरती की गई मंदिर में पुजारी फूलचंद बैरागी अशोक विश्वकर्मा विष्णु पाटीदार आदि समस्त भक्त जन उपस्थित थे।



