नर्मदापुरम संभागमध्यप्रदेश

नर्मदा महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

नर्मदा महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एनएसएस दिवस (24 सितंबर) के उपलक्ष्य में 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज प्रथम दिवस का शुभारंभ किया।

प्रथम दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों ने बाजार में पहुंचकर आम नागरिकों को नशा मुक्ति के पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार चौकसे, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दिवाकर, समाजसेवी राघव चंद्र नाथ, डॉ. एस. के. उदयपुरे, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. कमल, डॉ. रवि उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक धर्मेंद्र, शिवम, आयुष, वेदांत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}