समस्यामंदसौर जिलासीतामऊ

कोटपिपलिया में जिम्मेदारो कि अनदेखी से गंदे पानी के बड़े गड्ढे से गुजरने को मजबुर छात्र और ग्रामीण

कोटपिपलिया में जिम्मेदारो कि अनदेखी से गंदे पानी के बड़े गड्ढे से गुजरने को मजबुर छात्र और ग्रामीण

बिशनिया। समीपस्थ ग्राम पंचायत कोटपिपलिया में जिम्मेदारों कि अनदेखी से आम रास्ते पर लंबे समय से भरे पानी और कीचड़ के कारण आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी कोटड़ा बहादुर, कोटडा माता ,भाटखेड़ी, कोटड़ा बहादुर, भिल्याखेड़ी गुराडिया गौड तक के छोटे-छोटे बच्चों को इस रास्ते से होकर सांदिपनी विद्यालय सीएम राइस मोतीपुरा में जाना पड़ता है उन्हें रोजाना इसी गंदे पानी से भरे गड्ढे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

गांव के मुख्य मार्ग पर जल निकासी (ड्रेनेज) की उचित व्यवस्था न होने से बारिश और नालियों का पानी सड़कों पर ही जमा रहता है। स्थिति यह है कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहनों का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। आए दिन राहगीर और बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ-साथ चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। सड़क पर कई दिनों से ठहरे हुए गंदे पानी के कारण मच्छर और अन्य कीटाणु तेज़ी से पनप रहे हैं। इससे गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के रहवासियों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने इस विकट समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर से मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की दुरुस्त व्यवस्था कराने की अपील की है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और आम जनता को इस समस्या से मुक्ति मिल सके।

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}