पिपलोदाताल

पीएम श्री हाईस्कूल कोठड़ी में तनाव एवं समय प्रबंधन पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रभावी अभिनय

पीएम श्री हाईस्कूल कोठड़ी में तनाव एवं समय प्रबंधन पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रभावी अभिनय

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कोठड़ी (ताल) में मंगलवार को राज्य शासन के निर्देशानुसार उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन सहित विभिन्न जीवन कौशलों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तनाव प्रबंधन एवं समय प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत कर जीवन की विपरीत परिस्थितियों में संयम और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

विद्यालय के उमंग प्रभारी शिक्षक चंपालाल परिहार ने उमंग कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उमंग विद्यार्थियों को विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को संयमित रखने तथा समस्याओं का सकारात्मक तरीके से सामना करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उमंग गीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद विभिन्न उमंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक संजय सिंह सिसोदिया, पूजा मेहता, दीपिका सिसोदिया, राजेंद्र प्रजापति, मनीषा सिसोदिया, निलेश उपाध्याय, गोपाल परिहार एवं जय सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}