मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 20 सितंबर 2026 रविवार

शासन की योजना की मदद से छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर दिनेश बैरागी

मंदसौर 19 सितंबर 2026 / नगर परिषद मल्हारगढ़ के श्री दिनेश बैरागी छोटे स्तर पर चाय एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री का व्यवसाय कर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। व्यवसाय के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध नहीं होने के कारण वे सीमित मात्रा में सामग्री ही रख पाते थे। पूंजी की कमी के कारण व्यवसाय का विस्तार करना तथा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार अधिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

PM SVANidhi योजना से जुड़ने से पहले श्री दिनेश बैरागी के व्यवसाय में पूंजी का अभाव प्रमुख समस्या थी।

सीमित पूंजी के कारण—

दुकान में सीमित मात्रा में सामग्री रख पाते थे।

व्यवसाय को बड़े स्तर पर बढ़ाने में कठिनाई होती थी।

दैनिक व्यापार के लिए अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की आवश्यकता रहती थी।

व्यवसाय के विस्तार के लिए औपचारिक बैंक ऋण तक पहुंच सीमित थी।

योजना से मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के माध्यम से दिनेश बैरागी को क्रमशः तीन चरणों में ऋण प्राप्त हुआ।

योजना के बाद आया सकारात्मक बदलाव

प्राप्त ऋण राशि का उपयोग श्री दिनेश बैरागी ने अपने चाय टी स्टॉल के व्यवसाय को मजबूत करने तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में किया। इससे उनकी दुकान में पहले की तुलना में अधिक सामान रखने और ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने की क्षमता बढ़ी।

तीन चरणों में ऋण प्राप्त करने के बाद उनके व्यवसाय को विस्तार का अवसर मिला और वे अपने छोटे व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सक्षम हुए।

योजना से पहले जहाँ पूंजी की कमी व्यवसाय के विस्तार में बाधा थी, वहीं योजना के बाद संस्थागत ऋण के माध्यम से उन्हें व्यवसाय बढ़ाने का अवसर मिला।

PM SVANidhi के माध्यम से उन्हें क्रमशः ₹10,000, ₹20,000 और ₹50,000 की ऋण सुविधा मिली, जिससे उनके चाय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

आज दिनेश बैरागी अपने व्यवसाय के माध्यम से आजीविका चला रहे हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। श्री बैरागी योजना हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

–00–

स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

मंदसौर 19 सितंबर / जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। ज़‍िले में अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर पहले चरण में विद्यालय स्‍तर पर चित्रकला/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मेरे सपनों का भारत विषय के द्वितीय चरण में 21 सितंबर को विद्यालय स्‍तर पर प्रदर्शनी का आयोजन तथा तृतीय चरण में ज़‍िला स्‍तर पर 26-सितंबर को ज़‍िला स्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।

प्रथम चरण अन्‍तर्गत मन्‍दसौर ज़‍िले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्‍या में विद्यार्थियों द्वारा ‘’मेरे सपनों का भारत’’ एवं ‘’विकसित भारत’’ की संकल्‍पना पर अपनी अभिव्‍यक्तियों को काग़ज़ पर उकेरा गया तथा विकसित भारत की संकल्‍पना को किस प्रकार मूर्त रूप दिया जा सकता है, इस बारे में अपने विचार व्‍यक्‍त किए गए। उल्‍लेखनीय है कि विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तकनीकी से ज़्यादा ध्‍यान ‘पृथ्‍वी बचाओ’, ‘जल संरक्षण’, ‘ग्‍लोबल वॉर्मिंग’, ‘बेटी बचाओ’ एवं ‘वृक्षारोपण’ जैसी अवधारणाओं पर दिया गया। विद्यार्थियों में इस प्रकार की सोच निश्चित ही एक उन्‍नत भविष्‍य का संकेत देती है।

‘’सेवा-संकल्‍प अभियान’’ के इस प्रथम चरण के अवसर पर ज़‍िले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों को भी आमन्त्रित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों की कला एवं वाक-कौशल की मुक्‍तकण्‍ठ से सराहना की गयी।

–00–

प्रधानमंत्री आवास योजना के की बदौलत पक्का मकान मिलने से खुश हैं आरिफ खान

मंदसौर 19 सितंबर 2026 / मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के रहने वाले आरिफ खान अब बहुत खुश है। पहले आरिफ कच्चे मकान में रहते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में रह रहे हैं।

हाल ही में वर्ष 2026-27 में आरिफ को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की बदौलत पक्का आवास मिल गया है। मजदूरी करने वाले आरिफ बहुत खुश हैं वे बताते हैं कि आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे लेकिन नगर पालिका ने उनका नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों की सूची में शामिल किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजना की बदौलत अब वह अपने परिवार के साथ मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 2 में खुशी-खुशी अपने पक्के मकान में रह रहे हैं। जिससे उन्हें मौसम की मार और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए आरिफ प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}