कार्रवाईमंदसौरमंदसौर जिला
अनियमितता के मामले में जपं सीतामऊ कि बसई पंचायत के पूर्व सचिव शिवसिंह भाटी भी निलंबित

अनियमितता के मामले में जिला पंचायत ने दूसरे सचिव पर कि कारवाई
सीतामऊ। जिला पंचायत मंदसौर के आदेश अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतामऊ द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि ग्राम पंचायत बसई में पदस्थ तत्का. सचिव शिवसिंह भाटी द्वारा भूमि आवंटन न होने के पश्चात भी दुकानों का निर्माण किया जाना एवं उक्त का भुगतान किया जाना प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
इस घोर लापरवाही के चलते शिवसिंह भाटी, पूर्व सचिव ग्राम पंचायत बसई एवं वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत बोरखेड़ी जागीर, जनपद पंचायत सीतामऊ को म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2-(क),(ख) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और मुख्यालय जनपद पंचायत सीतामऊ रहेगा। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



