मंदसौर जिलासीतामऊ

डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

सीतामऊ। नगर स्थित डॉ. रघुवीर सिंह महाविद्यालय में आईक्यूएसी, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार प्रजापति ने हिंदी दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के विकास तथा राष्ट्र के साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में हिंदी की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हिंदी की प्रमुख विशेषता इसकी सरलता, सहजता और वैज्ञानिक स्वरूप है। हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है तथा सामान्यतः जिस प्रकार बोली जाती है, उसी प्रकार लिखी भी जाती है।उन्होंने कहा कि भारत भाषाई विविधता वाला देश है और हिंदी का प्रचार-प्रसार देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी निरंतर बढ़ रहा है। हिंदी आज विश्व की प्रमुख भाषाओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार प्रजापति ने अपनी स्वरचित कविता “ऐसी भाषा हिंदी हमारी” का काव्य- पाठ भी किया। कार्यक्रम में डॉ. माया पंत, डॉ. राजेश बारिया एवं डॉ. राजेश कुमार वैष्णव ने भी हिंदी दिवस के महत्व एवं हिंदी भाषा के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र करण धनगर ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन चिराग द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}