जावरारतलाम

रिंगनोद माननखेड़ा पुलिस द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से 2.80 क्विंटल डोडाचुरा जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रिंगनोद माननखेड़ा पुलिस द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से 2.80 क्विंटल डोडाचुरा जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई ।

11.09.2026 को दिन मे पुलिस ने मुखबिर सूचना पर एक लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी के ट्रेक्टर ट्राली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते आरोपी प्रमोद पिता नरेन्द्र कुमार दुबे जाति ब्राह्मण उम्र 48 साल निवासी ताजखेडी थाना भावगढ जिला मंदसौर के कब्जे से 280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-1.प्रमोद पिता नरेन्द्रकुमार दुबे जाति ब्राह्मण उम्र 48 साल निवासी ताजखेडी थाना भावगढ जिला मंदसौर

जप्त मश्रुकाः- 280 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती सात लाख रूपये व एक लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 12 लाख रुपये कुल मश्रुका 19 लाख रुपये का जप्त हुआ है।

सराहनीय भूमिका-निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्र.आर. 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी ,सै.1149 सुरेश उपाध्याय व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}