मल्हारगढ़मंदसौर जिला

फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, महू नीमच हाईवे जाम

फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, महू नीमच हाईवे जाम

मल्हारगढ़। नीमच-मंदसौर बॉर्डर स्थित कृपा बायोकेम इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूरी करने गए मनीष पिता गणपतलाल धमधारा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मृतक की पत्नी सात माह की गर्भवती है। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद एवं भगतराम डाबी के नेतृत्व में परिजन धरने पर बैठे।

प्राप्त जानकारी अनुसार सिमखेड़ा की इथेनोल फैक्ट्री मे लगा कर्मचारी को करंट से मौत हो गई। मल्हारगढ़  चंगेरी के मनीष गणपत बावरी सुप्रवाइजर की नौकरी कर रहा था फैक्ट्री मे… युवक के करंट लगने से मौत हुई है आरोप है की फैक्ट्री के लोग नीमच अस्पताल ले जाकर छोड़ गए।

सूचना पर तहसीलदार पंकज जाट, नायब तहसीलदार वैभव जैन, एसडीओपी पी.एस. बघेल और थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी मौके पर पहुंचे। परिजनों के बीच बातचीत जारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}