सुवासरामंदसौर जिला

आनंद धाम तीर्थ और सुवासरा में गूंजेगा महावीर जन्म कल्याणक का जयकारा

आनंद धाम तीर्थ और सुवासरा में गूंजेगा महावीर जन्म कल्याणक का जयकारा

सुवासरा — पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के पांचवे और सबसे पावन दिनों में आज शनिवार को त्रिशला-नंदन, जगत के तारणहार भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। जैन समाज के इस सबसे बड़े महापर्व पर सुवासरा नगर और आनंद धाम तीर्थ में आज भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

आज होने वाले इन दोनों भव्य आयोजनों के तहत आनंद धाम तीर्थ पर सुबह ठीक 10 बजे भगवान महावीर के जन्मवाचन का अलौकिक कार्यक्रम शुरू होगा।

तीर्थ परिसर में माता त्रिशला द्वारा देखे गए 14 मंगलकारी स्वप्नों का सजीव और प्रतीकात्मक मंचन किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर श्रद्धालु श्रावकों द्वारा उत्साह के साथ पालनाजी और स्वप्नों की बोलियां लगाई जाएंगी, जिसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

और शोभायात्रा के संपन्न होने के बाद प्रभु की महाआरती होगी और अंत में आनंद धाम पर स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा।

सुवासरा नगर के जैन मांगलिक भवन परिसर में दोपहर 1:30 बजे से भगवान महावीर का जन्मवाचन महोत्सव आरंभ होगा।

प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा: मांगलिक भवन से भगवान के 14 स्वप्नों और पालनाजी की आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुँचेगी। इस दौरान समूचा नगर महावीरमय नजर आएगा।

जैन मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा, जहाँ प्रभु की आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात जैन श्री संघ ट्रस्ट मंडल के तत्वावधान में भव्य साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु लाभ लेंगे।

पर्युषण पर्व के इस पावन प्रसंग पर दोनों ही स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों को लेकर जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}