मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

भाजपा पिपलिया मंडल की कामकाजी बैठक श्री टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर पर संपन्न

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

पिपलिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी पिपलिया मंडल की कामकाजी बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार श्री टिलाखेड़ा खेड़ा बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठे की शुरुआत की स्वागत भाशण में मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल ने सभी का परिचय कराया सभी मनचासीन अतीथी का स्वागत किया व भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया जेसे की भाजपा के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विषयों तथा पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा में एवं विचार-विमर्श किया गया। मंडल प्रभारी जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। मंडल के सह प्रभारी राजेश पालीवाल ने कहा कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की आगामी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मंथन हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति- नीति एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मंडल प्रभारी जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा घटावदा, सह प्रभारी राजेश पालीवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह धाकड़ी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंह राठौड़ अजा मोर्चा जिला महामंत्री भेरूलाल दाहना, जिला सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत भट्ट मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार पूर्व मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनु देव आर्य मंडल महामंत्री मनोहर माली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया नगर परिषद उपाध्यक्ष भरत सिंह सोनगरा सहित भाजपा पिपलिया मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक गुर्जर अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य मंडल सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल विधायक प्रतिनिधि लोकेश करडा बने सिंह जी सोनी पार्षद ललित कसेरा वरिष्ठ पार्षद रूपचंद होतवानी वरिष्ठ पार्षद हेमंत पाटीदार राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील गर्ग उपाध्यक्ष महेश शर्मा मंडल मंत्री कमल धनगर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजू जाट पूर्व मंडल मंत्री भेरुलाल धनगर मन्नालाल राठौर महेश पाटीदार खकराई सरपंच भरत पाटीदार ढिकनिया सरपंच रघुराज सिंह चौहान नबीनुर मंसुरी पूर्व मंडल मंत्री धर्मेंद्र पाटीदार संजय धनोतिया टोनु तीवारी गोवर्धन योगी सभी भाजपा के देवदुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोहर माली ने किया आभार पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम सोलंकी ने माना,उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी राजु जाट ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}