शामगढ पुलिस द्वारा शराब तस्करो से 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब जप्त कर जंगलो मे करीब 400 लीटर लहान किया नष्ट

शामगढ पुलिस द्वारा शराब तस्करो से 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब जप्त कर जंगलो मे करीब 400 लीटर लहान किया नष्ट
मंदसौर – पुलिस श्री अधीक्षक विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.)द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री रामस्नेही मिश्रा अति. पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ, थाना प्रभारी शामगढ उनि कपिल सौराष्ट्रीय के मार्गदर्शन में उनि ओ पी राठौर व उनकी टीम द्वारा दिनांक 09.09.2026 को ग्राम बोरवनी के जंगलो मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर करीब 400 लीटर महुआ लहान व लहान तैयार करने के डिब्बो को नष्ट किया गया। इस प्रकार मुखबीर सूचना के आधार पर उक्त टीम के द्वारा आरोपी नरेन्द्रसिंह पिता गोकुलसिह सौंधिया राजपुत उम्र 20 साल निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ के कब्जे से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रं. MP 14 JR 5550 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी से उक्त शराब के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी के द्वाराबताया कि उक्त शराब मे तुफानसिंह पिता शिवसिंह सौ.राज. निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ से लेकर आया था जो प्रकरण मे तुफानसिंह को भी सह आरोपी बनाया जाकर दोनो आरोपीगणो के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- 01 नरेन्द्रसिंह पिता गोकुलसिह सोंधिया राजपुत उम्र 20 साल निवासी बोरवनी, थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म०प्र०)
फरार आरोपीः- 01 तुफानसिंह पिता शिवसिंह सौंधिया राजपूत निवासी बोरवनी थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म0प्र0)
जप्त मश्रुका – 01 प्लास्टिक की दो केन मे कुल 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी शराब किमती 6000/- रुपये
02 मोटर सायकल क्रं. MP 14 JR 5550 कीमती 20000/-
सराहनीय कार्य – उनि कपिल सौराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ व पुलिस टीम शामगढ उनि औपी राठौर, प्रआर 518 महेन्द्रसिंह झाला, प्रआर 237 ममशाद नूर, प्रआर 644 देवेन्द्रसिंह, आर0 833 विशालसिंह, आर0 570 राहुल पांचाल एवं आर0 118 प्रेम रावत, मआर0 181 ऋतु सोनीकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



