
एस.के. रॉय कॉलेज की एनएसएस इकाई ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
कटलीचेरा, असमएस.के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सामाजिक कार्यकर्ता राघव चंद्र नाथ के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज के शिक्षकों, कटलीचेरा सर्कल ऑफिस के सर्कल ऑफिसर, कटलीचेरा थाना के ओसी, डॉक्टरों, बटालियन के जवानों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण का संदेश रहा, जहाँ स्वयंसेवकों ने पेड़ों को भी राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सफलता पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्य ने पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक सुपर्णा दास और वर्तमान स्वयंसेवकों – पायल मिश्रा, पूजा नाथ, अताशी पॉल, तमन्ना बरभुइया, प्रियोतमा रॉय, राजश्री दास, सत्यम रॉय, स्नेहा गोवाला, प्रोस्मिता दास, हेमलता रॉय, ओलिका नाथ, दीपांजलि दास, किंकर डे, प्रियंका कैरी सहित सभी का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।



