नीमचमध्यप्रदेश

राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई से रास्ते का अवरोध हटाया गया

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का किया गया त्वरित निराकरण

नीमच, 28 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सेमली जागीर निवासी श्री शिवराम पिता उदेराम मेघवाल द्वारा 21 जुलाई 2026 को जनसुनवाई में प्रस्तुत रास्ते से संबंधित शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने ग्राम सेमली जागीर के आबादी क्षेत्र में ब्लॉक क्रमांक 135(बी), भू-खण्ड क्रमांक 31(पी), क्षेत्रफल 213 वर्गमीटर स्थित भूमि के सामने रास्ते पर अवरोध होने की शिकायत जनसुनवाई में प्रस्तुत की थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा 27 जुलाई 2026 को पत्र क्रमांक 926 के माध्यम से पटवारी, मौजा सेमली जागीर को मौके की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पटवारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर छायाचित्र सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा संबंधित पक्षों को समझाइश दी गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत पावटी के सहयोग से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर मौके पर कार्रवाई की गई तथा आवेदक के भवन के सामने रास्ते में किए गए अवरोध को हटाया गया। इससे आवेदक के लिए रास्ता निर्बाध रूप से प्रारंभ हो गया।

इस प्रकार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई से प्रकरण का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिकायतकर्ता श्री शिवराम ने समस्या के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}