नीमच

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम का शुभारंभ ,सत्र शुभारंभ एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम का शुभारंभ ,सत्र शुभारंभ एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के नवीन सत्र का शुभारंभ विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में किया गया।

  • कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका नीमच अध्यक्ष श्रीमती स्वाती चौपड़ा, विशेष अतिथि जिला जन अभियान समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक जोशी, महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय जोशी एवं जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर एवं परामर्शदाताओं सुश्री मीनू त्रिपाठी तथा श्री दीपक नागदा द्वारा किया गया।

जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पाठ्यक्रम के उद्देश्य, महत्व एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाना है।

मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाती चौपड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाते हुए जरूरतमंद, गरीब एवं वंचित लोगों की सेवा करना जीवन की वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल धन अर्जित करने से नहीं, बल्कि मन की खुशी और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रो. डॉ. संजय जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों ने एक महत्वपूर्ण एवं वर्तमान समय के लिए अत्यंत उपयोगी पाठ्यक्रम का चयन किया है। समाज में सामाजिक, पारिवारिक एवं शहरी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि श्री अशोक जोशी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन अभियान परिषद के इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने की भावना विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति एवं स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई गई।

परामर्शदाताओं द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की संरचना, विषय प्रवेश, फील्डवर्क, संपर्क कक्षाओं एवं पाठ्यक्रम की अन्य गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन श्री पवन कुमारावत ने किया तथा आभार श्री ताराचंद पाईवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम से जुड़े विद्यार्थी, परामर्शदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}