मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 23 अगस्त 2026 रविवार

////////////////////////////////////

शासकीय योजनाओं के लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक में दिए निर्देश

मंदसौर 22 अगस्त 2026/ सभी बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि शासन प्रायोजित हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में की जाए प्रकरणों की स्वीकृति तथा वितरण में अनावश्यक देरी नहीं हो यह सुनिश्चित करें विभागीय अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सतत रूप से बैंकों के संपर्क में रहे उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने विगत दिवस बैंकों के जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में दिए ।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय मोदी तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक गण उपस्थित थे

बैठक में कलेक्टर द्वारा जनजाति कार्य विभाग उद्यानिकी कृषि पशुपालन उद्योग आदि विभागों द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओ कीजारी वित्तीय वर्ष में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मुख्यमंत्री

हेल्पलाइन मै लंबितशिकायतों के निराकरण के संबंध में भी बैंकर्स को निर्देशित किया कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का त्वरित निराकरण संतुष्टि पूर्वक करने के निर्देश दिए बैंकर्स को निर्देशित किया कि सी एम हेल्पलाइन शिकायतों की 15 दिवस में नियमित रूप से समीक्षा करें l

=======

पेपर कप में गर्म चाय स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय -सेठिया

आईआईटी खड़गपुर के शोध में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य; प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप सेठिया ने कलेक्टर से की पेपर डिस्पोजल पर रोक की मांग
मंदसौर। कोरोना काल के बाद चाय-कॉफी परोसने के लिए पेपर डिस्पोजल कप का उपयोग तेजी से बढ़ा है। कोरोना से पहले अधिकांश चाय दुकानों पर कांच के गिलास अथवा चीनी-मिट्टी के कप में चाय परोसी जाती थी, लेकिन संक्रमण से बचाव के चलते डिस्पोजेबल कप का चलन बढ़ गया। वर्तमान में भी शहर में बड़ी संख्या में चाय विक्रेता पेपर डिस्पोजल कप का उपयोग कर रहे हैं।
इसी बीच आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पेपर कप में गर्म पेय पदार्थ रखने को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। शोध के अनुसार, प्लास्टिक की परत वाले डिस्पोजेबल पेपर कप में 85 से 90 डिग्री सेल्सियस गर्म तरल को 15 मिनट तक रखने पर लगभग 25 हजार माइक्रोप्लास्टिक कण प्रति 100 मिलीलीटर तरल में निकल सकते हैं। शोध में कप की अंदरूनी परत से कुछ आयनों तथा सीसा, क्रोमियम और कैडमियम जैसे भारी धातुओं के निकलने की संभावना भी पाई गई।
शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन तीन कप चाय या कॉफी ऐसे कप में पीता है, तो अध्ययन के आधार पर वह प्रतिदिन बड़ी संख्या में सूक्ष्म प्लास्टिक कणों के संपर्क में आ सकता है। हालांकि शोध ने इन कणों के कारण सीधे कैंसर होने का प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है, लेकिन नियमित सेवन से होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।
कांच के गिलास के उपयोग की मांग
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलीप सेठिया ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जिस प्रकार प्लास्टिक थैलियों के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं, उसी प्रकार गर्म चाय के लिए उपयोग होने वाले पेपर डिस्पोजल कप के विकल्प पर भी प्रशासन गंभीरता से विचार करे।
सेठिया ने कहा कि मंदसौर नगर के चाय विक्रेताओं को कांच के गिलास अथवा सुरक्षित पुन: उपयोग योग्य कप के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इससे नागरिकों को संभावित माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क से बचाने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।
उन्होंने प्रशासन से चाय दुकानों पर पेपर डिस्पोजल के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

=========

रेवास देवड़ा को बाल मित्र पंचायत बनाने की पहल, बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित

मन्दसौर। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ग्राम पंचायत रेवास देवड़ा में बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायत को बाल मित्र पंचायत बनाने का प्रस्ताव संस्था की ओर से रखा गया।
बैठक के दौरान बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संस्था की टीम ने ग्राम पंचायत को बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी जैसी बाल अधिकारों से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।
इसी क्रम में संस्था द्वारा ग्राम में बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। ग्रामीणों को बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा बाल तस्करी से बच्चों को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के अधिकारों के संरक्षण में समुदाय एवं ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर सरपंच अनिल सिंह देवड़ा, सचिव ओमप्रकाश अहिरवार सहित विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की टीम उपस्थित रही।

======

क्लब फुट क्लिनिक में 12 बच्चों उपचार किया गया

मंदसौर 22 अगस्त 2026/ जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर ऑर्थो वार्ड में प्रति बुधवार आयोजित किए जानेवाले क्लबफूट क्लीनिक डे के दौरान 12 बच्चों का उपचार किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके द्विवेदी के निर्देशन में आरबीएसके के सहयोग से अनुष्का फाउंडेशन, मुंबई द्वारा नियमित क्लबफुट क्लिनिक का आयोजन किया गया प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले इस क्लिनिक में क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार किया जाता है।

क्लिनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अखंड, डॉ. शुभम गर्ग ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया

विगत बुधवार को चिकित्सकीय जांच के बाद तीन बच्चों का प्लास्टर किया गया, जबकि एक बच्चे की टेनोटॉमी की गई। उपचार के लिए आठ बच्चों को अनुष्का फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रकार के जूते उपलब्ध कराए गए। उपचार के बाद पैरों की सही स्थिति बनाए रखने में इन विशेष जूतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. गौरव अखंड, डॉ. शुभम गर्ग, स्टॉफ नर्स तनुजा रैकवार तथा तुषार जोशी अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव श्री संतोष तात्या सहित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे। अनुष्का फाउंडेशन के श्री संतोष तात्या ने बच्चों को आवश्यक विशेष जूते उपलब्ध कराने में सहयोग दिया ।

========

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए अयोध्या काशी यात्रा 7 सितंबर को तथा हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा 16 सितंबर को

मंदसौर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन आगामी दिनों अयोध्या काशी तथा हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना होगी जिले के यात्रियों के लिए अयोध्या काशी वाराणसी तीर्थ यात्रा आगामी 7 सितंबर से 12 सितंबर तक संपन्न होगी इसी प्रकार हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा आगामी 16 सितंबर से 19 सितंबर तक संपन्न होगी अयोध्या काशी यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिक अपने आवेदन आगामी 1 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं इसी तरह हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा के लिए आवेदन आगामी 9 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या काशी वाराणसी के लिए जिले से 262 यात्री जाएंगे इसके अंतर्गत मंदसौर नगर तथा ग्रामीण से 80 दलोदा एवं शामगढ़ से 20 ,20 सीतामऊ गरोठ मल्हारगढ़एवं सुवासरा से 30 ,30 तथा भानपुरा से 22 यात्री जाएंगे

इसी प्रकार हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा के लिए जिले से 156 यात्री रवाना होंगे इनमें मंदसौर नगर तथा ग्रामीण से 50 दलोदा सीतामऊ सुवासरा शामगढ़ गरोठ भानपुरा से 15, 15 तथा मल्हारगढ़ से 16 यात्री जाएंगे

मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के हैं जो आयकर दाता नहीं है आवेदन कर सकते हैं महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट है आवेदक तहसील कार्यालय, स्थानीय निकाय, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत आदि स्थानों पर आवेदन कर सकते हैं l

=======

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}