नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 23 अगस्त 2026 रविवार

///////////////////////////////////////

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ए.पी.सी. समूह की समीक्षा बैठक संपन्न

बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

नीमच, 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय ए.पी.सी. समूह की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं, लक्ष्यों और प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख निर्देश

बलराम कृषि महोत्सव: 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो क्लिप, फ्लेक्स एवं बैनर तैयार कराने को कहा।

कृषि आदान विक्रेताओं का निरीक्षण: गुण नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कृषि आदान विक्रेताओं का सतत निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने को कहा।

दलहन उत्पादन: दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत मसूर सहित अन्य दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

पीएमएफएमई योजना: उद्यानिकी विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत कम से कम एक आवेदन बैंक को प्रेषित कराने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा: कृषि फसलों से उद्यानिकी फसलों की ओर 1,000 नवीन किसानों को प्रेरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ई-मंडी व्यवस्था: कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ई-मंडी में उपज बिक्री की औसत अवधि चार घंटे से अधिक नहीं होने देने के निर्देश दिए।

पशुपालन केसीसी: पशुपालन विभाग को 5,000 किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

कृषि यंत्रीकरण: कृषि अभियांत्रिकी विभाग को आगामी बैठक में जिलेवार कृषि यंत्रों के लक्ष्य, पंजीयन एवं क्रय संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मत्स्य पालन: मत्स्य पालन विभाग को निर्धारित समय-सीमा में विभागीय भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

सहकारिता विभाग: नवीन केसीसी सदस्यों एवं पशुपालन केसीसी प्रकरणों की स्वीकृति सहित संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, उप संचालक कृषि कल्याण विभाग श्री नगीन सिंह रावत, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पी एल कनेश सहित अन्य संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

=====

सर्पदंश पीडित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नीमच 22 अगस्‍त 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व (उपखण्‍ड) नीमच श्री पराग जैन द्वारा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम नीमच द्वारा जावी निवासी बबलु पिता बगदीराम भील की सर्पदंश से मत्‍यु हो जाने पर मृतक के निकटतक वारिस पत्नि पुजा पति स्‍व.बबुल भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई।

तहसीलदार नीमच द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर अनुशंसा के लिए एसडीएम नीमच को प्रस्‍तुत किया गया था।

==========

रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

स्वच्छता, जलप्रदाय एवं फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नीमच, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती मयुरी जोक ने शुक्रवार को रतनगढ़ नगर परिषद का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, जलप्रदाय व्यवस्था, फिल्टर प्लांट एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता एवं जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमप्रकाश शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डूडा कार्यालय के श्री जानकीलाल प्रजापत सहित नगर परिषद के संबंधित शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

=======

संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली भव्य कलश यात्रा

नीमच 22 अगस्त 2026। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम बमोरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर संत रविदास जी के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कलश यात्रा में विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, श्री मदन गुर्जर, श्री किशोर दास बैरागी सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीणों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जयकारों के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। आयोजन ने ग्रामीणों को संत रविदास जी के समतामूलक विचारों और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

======

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}