बंधन बैंक का 11वां स्थापना दिवस शामगढ़ शाखा में धूमधाम से मनाया गया

बंधन बैंक का 11वां स्थापना दिवस शामगढ़ शाखा में धूमधाम से मनाया गया
शामगढ़- बैंकिंग क्षेत्र में एक और उभरता नाम बंधन बैंक का 11वां स्थापना दिवस आज बंधन बैंक की शामगढ़ शाखा गरोठ रोड शामगढ़ में बैंक के सम्मानित ग्राहकगणों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों नागरिकगणों एवं स्टाफ के साथ धूमधाम से मनाया गया बैंक स्टाफ ने सभी सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं दी शाखा प्रबंधक पराग ख़ानखोजे ने सभी का आभार व्यक्त किया शामगढ़ नगर में बंधन बैंक की शाखा के सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
सर्वप्रथम बैंक में नन्ही बालिका जयश्री मीणा द्वारा केक काटा गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया
इस अवसर पर संपादक ओमप्रकाश संघवी पोरवाल समाज शामगढ़ के अध्यक्ष मनोज मुजावदिया खालसा गारमेंट्स के सरदार तेजवंतसिंह खालसा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अजय चौहान नगर परिषद एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ सरदार हॉस्पिटल के संचालक डॉ कमलेश पाटीदार वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश मुजावदिया महेंद्र बटवाल समर्पण सोसायटी के श्रीमती एवं श्री जयंत मीणा गरोठ सत्यनारायण राठौर पराग भाई आशीष मांदलिया सहित बैंक के प्रबंधक पराग खानखोजे नवीन शाखा प्रबंधक सुराजीत दास हेमंत खाती पटेल बैरागी जया हाड़ा उपस्थित रहे



