Uncategorized

नि:शुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों की हुई जांच

नि:शुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों की हुई जांच

गोरखपुर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज परिसर में मंगलवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 139 मरीजों की प्राथमिक जांच कर कैंसर से संबंधित लक्षणों की छानबीन की गई तथा चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। चिकित्सक डॉ. नरेंद्र बिरबिया एवं सहायक चिकित्सक डॉ. तरुण कांति राजन ने मरीजों और उनके परिजनों को कैंसर के प्रकार, लक्षण, बचाव तथा समय रहते जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। महिलाओं को स्तन कैंसर की स्वयं जांच और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया।शिविर प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारी की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान लोगों को कैंसर संबंधी पत्रक एवं पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रिंस विश्वास, डॉ. तरुण कांति राजन, अजय श्रीवास्तव, जया त्रिपाठी, रेनू चौहान, सत्यवती तिवारी, मंतोष , बृजेश पाण्डेय, नारद मुनि सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}