गरोठमंदसौर जिला

पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल ‘नवांकुर सखी हरियाली यात्रा

पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की  अनूठी पहल ‘नवांकुर सखी हरियाली यात्रा

गरोठ-पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल ‘नवांकुर सखी हरियाली यात्रा’ केवल एक यात्रा या अभियान नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण चेतना और महिला नेतृत्व का एक अद्भुत संगम है।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली का विस्तार करना, पौधों का संरक्षण करना और महिलाओं (सखियों) को पर्यावरण संरक्षण के केंद्र में लाकर उन्हें सशक्त बनाना है। इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड गरोठ जिला मन्दसौर के माध्यम से नवांकुर संस्था सामाजिक एवं पर्यावरण जनजगण समिति ग्राम बामणी द्वारा ग्राम रोज्या में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा के दौरान सभी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली व अंकुरित पौधे लेकर वृक्षा रोपण करने का संकल्प लिया व सभी को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से मदन सिंह, परामर्श दाता किशोर प्रजापति, एव ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}