मंदसौर जिलाकौशल शिक्षासुवासरा

अद्भुत कलाकारी: मेहंदी से उकेरी सांवलिया सेठ की अलौकिक छवि, कचनारा की अंजलि गुप्ता की कला ने जीता सबका दिल

अद्भुत कलाकारी: मेहंदी से उकेरी सांवलिया सेठ की अलौकिक छवि, कचनारा की अंजलि गुप्ता की कला ने जीता सबका दिल

किशोर मलैया

मंदसौर : कचनारा की रहने वाली अंजलि गुप्ता की अनूठी मेहंदी कला इन दिनों लोगों के आकर्षण और चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है। अंजलि ने अपनी अद्भुत कला के दम पर मेहंदी से भगवान श्री सांवलिया सेठ जी की बेहद मनमोहक और भव्य तस्वीर तैयार की है।

सूक्ष्म रेखाओं में जीवंत हुई आस्था:

मेहंदी की बारीक रेखाओं और बेहद सूक्ष्म डिज़ाइन का ऐसा जादू चलाया कि सांवरिया सेठ जी की छवि जीवंत हो उठी। इस खूबसूरत कलाकृति को देखकर हर कोई उनकी बारीकी और प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। कला नहीं, सच्ची भक्ति का प्रतीक हैं,

इस कला के बारे में बात करते हुए अंजलि गुप्ता ने साझा किया कि “मेहंदी उनके लिए केवल हाथों पर सजावट या डिजाइन बनाने भर की कला नहीं है, बल्कि यह उनकी भावनाएं और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति व्यक्त करने का एक पवित्र माध्यम है।” सांवलिया सेठ जी की तस्वीर को मेहंदी से उकेरने का विचार भी उनके मन में इसी गहरी आस्था और समर्पण के साथ आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}