नीमच

डॉ. शंभूलाल पाटीदार उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर के हाथों सम्मानित

डॉ. शंभूलाल पाटीदार उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर के हाथों सम्मानित

नीमच – 15 अगस्त पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय नीमच (म.प्र.) में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ.शंभू लाल पाटीदार को उनके द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्यों के लिए जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा (I.A.S.) द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया

डॉ. शंभूलाल पाटीदार को वर्ष 2026 में “मातृ एवं शिशु कार्यक्रम” क्षेत्र में विशिष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने डॉ. पाटीदार के सेवा भाव, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. पाटीदार को मिले इस सम्मान पर सहकर्मियों, इष्टमित्रों तथा परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}