स्वतंत्रता दिवस 2026: ग्राम पंचायत पालसोड़ा की सरपंच संगीता गुड्डू जाट उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2026: ग्राम पंचायत पालसोड़ा की सरपंच संगीता गुड्डू जाट उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा सम्मानित
नीमच-15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नीमच जिले में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पालसोड़ा की सरपंच श्रीमती संगीता गुड्डू जाट को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन नीमच की ओर से कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा (I.A.S.) ने उन्हें यह प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा जावद, विधायक दिलीप सिंह परिहार नीमच,विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मनासा,जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे
कर वसूली और बेहतरीन व्यवस्थाओं में निभाई मुख्य भूमिका-
सरपंच संगीता गुड्डू जाट को यह सम्मान वर्ष 2026 में ग्राम पंचायत पालसोड़ा के अंतर्गत “टेक्स वसूली एवं अन्य व्यवस्थाओं के क्षेत्र में” किए गए विशिष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में पंचायत ने कर संग्रह में अभूतपूर्व प्रगति की और गांव की आंतरिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।*
कलेक्टर ने दिए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ
प्रशस्ति-पत्र में सरपंच के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए लिखा गया कि “इनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यह प्रशस्ति-पत्र सहर्ष प्रदान किया जाता है।”
क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर-
पालसोड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता गुड्डू जाट को मिले इस जिलास्तरीय सम्मान से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी ग्राम पंचायत के विकास और एकजुटता का परिणाम है।



