मंदसौर जिलासीतामऊ
भव्य तिरंगा यात्रा उत्साह उल्लास के साथ सीतामऊ नगर परिषद तत्वाधान में नगर में निकाली गई

स्वच्छता की शपथ – नप. अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला द्वारा जनसमुदाय को दिलाई गई
सीतामऊ – हर घर तिरंगा अभियान सीतामऊ नगर परिषद द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा अभियान को लेकर, देश के सैनिकों के सम्मान में, सीतामऊ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके अंतर्गत नगर की आराध्य देवी माँ मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति गानों बैंड माध्यम से, एवं देश भक्ति के जयकारो, उद्घोष के साथ देशभक्तों द्वारा उत्साह पूर्वक यात्रा प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों में होकर नगर परिषद प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ, यात्रा में विभिन्न स्थानों पर नगर नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर की गई, इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में नप अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला द्वारा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, हर घर तिरंगा लगाने एवं विभिन्न तिरंगा यात्राओं देशभक्ति कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया, एवं सामूहिक राष्ट्रगान हूवा, इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री सुमित रावत, सीतामऊ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, जनप्रतिनिधियों, नप सभापति पार्षदगण, शासन – प्रशासन ,सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विभिन्न विद्यालयों छात्र-छात्राओं, पत्रकार बंधुओ, देश भक्तों, शिक्षकों, नगर क्षेत्र नागरिकों, नगर परिषद अधिकारियों कर्मचारियों की जनसमुदाय की उपस्थिति रही, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद सभापति श्री विवेक सोनगरा द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जीवनराय माथुर द्वारा किया गया।



