नीमचमध्यप्रदेश

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उठी छात्रहित की आवाज

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंहमन्नू बनाके नेतृत्व में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

 

नीमच। युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार शाम को गांधी भवन, नीमच में छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंह ‘मन्नू बना’ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में छात्र और युवा हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई तथा छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं सहित युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाना जरूरी है। युवा कांग्रेस छात्र-युवा वर्ग के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीमच युवा ब्लॉक अध्यक्ष रजत सेठिया के साथ श्रेयदीप व्यास, यश लोहार, कृपाल मंडलोई, हर्ष चौहान, सत्यविजय सियोटा, वैभव जैन, कमलेश यादव, तुषार मेघवाल, राहुल बैरागी, साहिल और सचिन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवा वर्ग के मुद्दों को लेकर संगठन को और मजबूत करने तथा आने वाले समय में भी सक्रियता से आवाज उठाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}